Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान दो हिंसक घटनाएं, एक युवक की हत्या; दूसरे को चाकू गोदकर किया घायल

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 07:18 AM (IST)

    हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान दो गंभीर घटनाएं हुईं। पेलावल ओपी क्षेत्र में वाहन पर नाचने को लेकर हुए विवाद में मुखिया के भाई राम कुमार साव की भु ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, हजारीबाग। रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार की देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो गंभीर घटनाएं सामने आईं। एक ओर जहां एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, वहीं दूसरी घटना में एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया गया।

    मिली जानकारी के मुताबिक, पेलावल ओपी थाना क्षेत्र के गदोखर गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान गदोखर के मुखिया के 40 वर्षीय भाई राम कुमार साव उर्फ रामा साव की भुजाली मारकर दो युवकों ने हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक जुलूस के दौरान एक वाहन के बोनट पर चढ़कर नाच रहे थे। इस पर रामा साव ने उन्हें नीचे उतरने को कहा, जिसको लेकर बहस हो गई।

    मौके पर ही युवक की मौत

    इसी दौरान दोनों युवकों ने रामा साव पर भुजाली से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भी रंजिश चल रही थी।

    Hazaribagh

    घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

    अस्पताल में चल रहा इलाज

    वहीं दूसरी घटना कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढा गोलंबर के पास घटी। यहां कोऑपरेटिव कॉलोनी निवासी तथा ब्रह्मर्षि समाज के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार मुकेश कुमार खतरे से बाहर हैं।

    खबरें और भी

    Hazaribagh

    चाकू से दो बार किया वार

    सूत्रों के मुताबिक, मुकेश सिंह एक श्राद्ध कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चौक के पास जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने उनसे नाचने का आग्रह किया। उसी समय वहां मौजूद दीपूगढा हाउसिंग कॉलोनी निवासी प्रणय कुमार उर्फ राजू सिंह उर्फ राजू थोथा ने मुकेश सिंह पर चाकू से दो बार वार कर दिया। घटना के समय मौजूद पंकज मेहता सहित अन्य लोगों ने दौड़कर हस्तक्षेप किया और राजू सिंह को काबू करने का प्रयास करते हुए मुकेश सिंह की जान बचाई।

    जमीन विवाद बताई जा रही वजह 

    घटना के पीछे जमीन विवाद की बात भी सामने आ रही है। कोर्रा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजू थोथा के भाई को हिरासत में लेकर मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- रांची में आज के लिए बदली ट्रैफिक व्यवस्था , उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर कई रास्तों पर एंट्री बंद

    यह भी पढ़ें- रांची में गहराते गैस संकट के बीच PNG की बढ़ी मांग, एक महीने में दिए गए 2000 नए PNG कनेक्शन