विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में हादसा: सिलिंडर फटने से जीजा-साले की मौत, पलामू शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Published: Mon, 07 Sep 2026 08:10 PM (IST)

दिल्ली में गैस सिलिंडर फटने से पलामू के राजेंद्र राम और उनके साले पंकज कुमार की मौत हो गई।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. दिल्ली में गैस सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत।

  2. पलामू निवासी राजेंद्र और साले पंकज की दुखद मृत्यु।

  3. शव गांव पहुंचने पर परिजनों में गहरा शोक, आर्थिक संकट।

संवाद सूत्र, नौडीहा बाजार (पलामू)। दिल्ली में गैस सिलिंडर फटने की घटना में नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के बिशुनपुर पंचायत अंतर्गत हबरुआ गांव निवासी देवलाल राम के 40 वर्षीय पुत्र राजेंद्र राम और उनके साले बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के बगाया गांव निवासी सुखदेव राम के 30 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार की मौत हो गई।

दोनों दिल्ली एयरपोर्ट पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे दोनों के शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

स्वजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात दोनों जीजा-साला दिल्ली स्थित अपने घर में खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस सिलिंडर फट गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्वजन दिल्ली पहुंचे और अपनी देखरेख में दोनों का पोस्टमार्टम कराया।

इसके बाद शवों को लेकर सोमवार की सुबह गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

राजेंद्र के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

स्वजनों ने बताया कि राजेंद्र राम पिछले कई वर्षों से दिल्ली एयरपोर्ट पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी मंजू देवी आंगनबाड़ी केंद्र में दाई के रूप में कार्यरत हैं। राजेंद्र के दो बच्चे हैं।

पुत्री नंदनी कुमारी नामूदाग स्थित प्लस टू स्कूल में इंटर विज्ञान की छात्रा है , जबकि पुत्र अनुराग कुमार नौडीहा बाजार हाईस्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है।

स्वजनों के अनुसार, परिवार में राजेंद्र ही मुख्य रूप से कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।

स्वजनों ने बताया कि दोनों जीजा-साला लंबे समय से दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे और अपनी कमाई से परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। दोनों की एक साथ हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अलग-अलग स्थानों पर हुआ अंतिम संस्कार

राजेंद्र राम का अंतिम संस्कार हबरुआ नदी तट पर किया गया। वहीं,उनके साले पंकज कुमार का अंतिम संस्कार गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र स्थित बगाया नदी तट पर किया गया। दोनों के अंतिम संस्कार में स्वजन और ग्रामीण शामिल हुए। जीजा-साले की एक साथ हुई मौत से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें- पलामू में कामवाली ही निकली वकील के घर की चोर, डुप्लीकेट चाबी से उड़ाए थे सोने के गहने और पैसे