विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलामू में कामवाली ही निकली वकील के घर की चोर, डुप्लीकेट चाबी से उड़ाए थे सोने के गहने और पैसे

Published: Fri, 04 Sep 2026 05:24 PM (IST)

पलामू पुलिस ने अधिवक्ता अंजुमन परवीन के घर हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घर में काम ...और पढ़ें

डुप्लीकेट चाबी से उड़ाए थे सोने के गहने और पैसे (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

डुप्लीकेट चाबी से उड़ाए थे सोने के गहने और पैसे (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. अधिवक्ता अंजुमन परवीन के घर हुई चोरी का खुलासा।

  2. पुलिस ने घर की कामवाली चांदनी को किया गिरफ्तार।

  3. सोने की अंगूठी और 16 हजार रुपये नकद बरामद।

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। शहर थाना क्षेत्र के कुंड मोहल्ला में अधिवक्ता अंजुमन परवीन के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप में उसी मोहल्ले की रहने वाली चांदनी नामक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सोने की एक अंगूठी और करीब 16 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। 

शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि चांदनी पिछले कई वर्षों से अंजुमन परवीन के घर में साफ-सफाई का काम करती थी। इसी दौरान उसे घर के बारे में जानकारी हो गई थी। 

28 अगस्त को घर की डुप्लीकेट चाबी बनवाई

आरोप है कि 28 अगस्त को उसने घर की डुप्लीकेट चाबी बनवाई और उसी के सहारे घर में प्रवेश कर सोने के गहने और नकदी चोरी कर फरार हो गई। घटना के बाद अंजुमन परवीन ने शहर थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने और 40 हजार रुपये नकद चोरी होने की बात कही गई थी। 

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और संदिग्धों से पूछताछ के साथ चोरी के सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस को अंजुमन परवीन के घर काम करने वाली चांदनी पर संदेह हुआ। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 

सामान की बरामदगी के लिए जांच और पूछताछ 

पूछताछ के दौरान चोरी की घटना में उसकी संलिप्तता सामने आई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से सोने की अंगूठी और करीब 16 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस चोरी गए अन्य सामान की बरामदगी के लिए जांच और पूछताछ कर रही है।