विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोडरमा-तिलैया प्रोजेक्ट में आएगी तेजी; पटना-राजगीर का सफर होगा आसान, नए GM के आने से बढ़ा भरोसा

Published: Mon, 07 Sep 2026 07:00 AM (IST)

पूर्व मध्य रेल के नए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग के पदभार ग्रहण करने से कोडरमा और उत्तरी छोटानागपुर में लंबित रेल परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. नए जीएम डिम्पी गर्ग ने संभाला पूर्व मध्य रेल का पदभार।

  2. कोडरमा-तिलैया रेल परियोजना इस वर्ष के अंत तक होगी शुरू।

  3. कोडरमा स्टेशन भवन का उद्घाटन भी जल्द होने की उम्मीद।

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। पूर्व मध्य रेल के

के पदभार ग्रहण करने के साथ ही कोडरमा समेत उत्तरी छोटानागपुर के कई जिलों के लोगों में लंबित रेल परियोजनाओं को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।

विशेष रूप से झारखंड और बिहार को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कोडरमा-तिलैया रेल परियोजना के इस वर्ष के अंत तक शुरू होने की संभावना से क्षेत्रवासियों में उत्साह है।

इसके चालू होने से राजगीर और पटना जाने वाले यात्रियों को नया और अपेक्षाकृत कम दूरी वाला रेल मार्ग मिल सकेगा।

लोगों को उम्मीद है कि नए महाप्रबंधक के अनुभव और कार्यकुशलता से कोडरमा-हजारीबाग टाउन-बड़काकाना रेलखंड के दोहरीकरण की योजना को गति मिलेगी।

koderma news

नए महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग।

साथ ही कोडरमा-कावर-मधुपुर रेल लाइन के दोहरीकरण की दिशा में भी ठोस पहल होने की अपेक्षा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से रेल संपर्क मजबूत होने के साथ यात्री सुविधाओं और माल परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

वहीं, कोडरमा स्टेशन पर बनकर तैयार नए भवन का उद्घाटन भी लंबे समय से प्रतीक्षित है। इसका शुभारंभ मार्च में प्रस्तावित था।

ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि नए महाप्रबंधक के कार्यकाल में स्टेशन भवन जल्द जनता को समर्पित होगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने से कोडरमा समेत पूरे उत्तरी छोटानागपुर के विकास को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें- कोडरमा के रास्ते गया से भुवनेश्वर और संतरागाछी के लिए नई ट्रेनें, धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल के फेरे बढ़े