YouTube वीडियो का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण, शारीरिक शोषण के आरोप में कोडरमा से दो गिरफ्तार
नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण के आरोप में झुमरीतिलैया पुलिस ने यूट्यूबर अखिल आर्य और गोलू कुमार को ...और पढ़ें

नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण के दो आरोपी गिरफ्तार।
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। नाबालिग छात्रा के अपहरण और उसके साथ शारीरिक शोषण किए जाने के मामले में तिलैया
थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड के दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, तिलैया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा 11 जुलाई को अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद स्वजनों ने तिलैया थाना में आवेदन देकर उसकी खोजबीन की गुहार
लगाई थी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी तलाश शुरू की। गुमशुदगी के करीब दो दिन बाद पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर नशे की हालत में मिली है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे भागलपुर से बरामद कर लिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद स्वजनों को सौंप दिया।
इसके बाद पुलिस की पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि झुमरीतिलैया के मोरियावां निवासी यूट्यूबर अखिल आर्य पिता राजेश पंडित और पिपराडीह निवासी गोलू कुमार, पिता अर्जुन यादव ने उन्हें बहला फुसला कर यूट्यूब वीडियो बनाने का झांसा देकर नशे की हालत में उसका अपहरण कर शारीरिक शोषण किया।
इस बाबत न्यायालय में नाबालिग छात्रा का बयान भी दर्ज कराया गया और मेडिकल जांच में भी उसके साथ शारीरिक शोषण की पुष्टि हुई। मामले में नाबालिग का बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया। वहीं, मेडिकल जांच में भी उसके साथ शारीरिक शोषण की पुष्टि होने की बात पुलिस ने कही है। घटना के बाद से दोनों आरोपित फरार चल रहे थे।
उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही थी। इसी क्रम में बीती रात पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेजा गया।
