विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची में शराबी बेटे ने लाठी से पीटकर की पिता की हत्या, जीजा को फंसाने के लिए रची थी झूठी साजिश

Published: Thu, 03 Sep 2026 11:30 PM (IST)

शराबी बेटे निकी तिर्की ने लाठी से पीटकर अपने पिता सुधीर तिर्की की हत्या कर दी और फिर अपने जीजा ...और पढ़ें

पिता का कातिल निकला शराबी बेटा, जीजा को फंसाने की रची थी साजिश।

पिता का कातिल निकला शराबी बेटा, जीजा को फंसाने की रची थी साजिश।

HighLights

  1. अनगड़ा में शराबी बेटे ने लाठी से पीटकर पिता की हत्या की।

  2. आरोपी ने जीजा को फंसाने के लिए झूठी FIR दर्ज कराई।

  3. अनगड़ा पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, बेटा गिरफ्तार।

संवाद सूत्र, अनगड़ा (रांची)। बानपुर में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को अनगड़ा थाना की पुलिस ने गुरुवार को सुलझा लिया है। पिता सुधीर तिर्की (55) का कातिल कोई और नहीं, बल्कि उसका अपना ही बड़ा बेटा निक्की तिर्की निकला। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।

मृतक की पत्नी दिल्ली के आनंद विहार में काम करती है और सूचना मिलने पर बुधवार को बानपुर पहुंची। आरोपी निक्की तिर्की बालूमाथ के एक पत्थर खदान में काम करता है और घटना से तीन दिन पहले ही घर आया था। घर लौटने के बाद से वह लगातार शराब पी रहा था।

खाना न मिलने पर विवाद और जानलेवा हमला

अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार ने बताया कि रविवार (30 अगस्त) की रात घर में सुधीर तिर्की और उनका बेटा निक्की ही मौजूद थे। निक्की अत्यधिक शराब के नशे में था और रात में खाना न मिलने की बात पर उसका अपने पिता से विवाद हो गया।

बहस इतनी बढ़ गई कि निक्की ने आपा खो दिया और लाठी से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे गंभीर चोट लगने से सुधीर तिर्की लहूलुहान हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुबह-सुबह मौके से फरार हो गया और बाद में घायल पिता की मौत हो गई।

जीजा को फंसाने की रची थी साजिश

घटना से पहले शराब के नशे में निक्की का गंगाघाट के पास अपने जीजा रवींद्र असुर से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद जीजा बगल के गांव चले गए थे। खुद को बचाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी बेटे ने शातिराना चाल चली और पुलिस के सामने अपने ही जीजा रवींद्र असुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करा दिया।

हालांकि, पुलिस की गहन तफ्तीश में उसकी झूठी कहानी टिक नहीं सकी और कड़ाई से पूछताछ करने पर निक्की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।