Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा में रामनवमी जुलूस के दौरान हादसा, तलवार के करतब से एक युवक लहूलुहान; सिर फटा

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 10:38 AM (IST)

    कोडरमा के झुमरीतिलैया में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। परंपरागत हथियारों के करतब दिखाते समय एक अज्ञात युवक की तलवार से 20 वर्षीय वी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, कोडरमा। रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार रात कोडरमा के झुमरीतिलैया में निकली भव्य शोभा यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसने उत्सव के माहौल को मातम में बदल दिया। परंपरागत हथियारों के करतब दिखाने के क्रम में तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड निवासी 20 वर्षीय वीर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

    मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात तिलैया थाना के समीप से झंडा समिति की शोभा यात्रा प्रखंड मैदान की ओर बढ़ रही थी। जुलूस में शामिल युवक लाठी-डंडे और तलवार से हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े थे।

    तलवार की वार से फटा युवक का सिर

    इसी दौरान वीर कुमार अपने दोस्तों के साथ झांकी का आनंद ले रहे थे। तभी अचानक एक अज्ञात युवक, जो तलवार लहरा रहा था, ने असंतुलित होकर वीर के सिर पर वार कर दिया। इस अप्रत्याशित घटना में वीर का सिर गंभीर रूप से फट गया और वे मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।

    इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

    घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और दोस्तों की मदद से तुरंत एक टोटो रोककर घायल युवक को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए उसे रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।

    खबरें और भी

    अज्ञात हमलावर की तलाश जारी

    घटना की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। बहरहाल इस घटना ने रामनवमी जैसे धार्मिक आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था और हथियारों के प्रदर्शन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    यह भी पढ़ें- डॉक्टर नहीं, स्टाफ कर रहा था इलाज: पलामू में 6 साल की छात्रा की मौत, लापरवाही का आरोप

    यह भी पढ़ें- झारखंड में थैलेसीमिया मरीजों की जिंदगी संकट में, 50 बच्चों का इलाज अटका; सरकार का 15 लाख देने का वादा नहीं हुआ पूरा