Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा में होल्डिंग टैक्स पर बंपर छूट, 30 जून तक एकमुश्त भुगतान कर पाएं 10% की बचत

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 03:54 PM (IST)

    डोमचांच नगर पंचायत ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होल्डिंग टैक्स संग्रहण शुरू किया है। करदाताओं को प्रोत्साहित करने हेतु 30 जून से पहले एकमुश्त भुगतान ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, डोमचांच (कोडरमा)। नगर पंचायत डोमचांच में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होल्डिंग टैक्स संग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन ने विशेष छूट योजना लागू की है। इसके तहत 30 जून से पहले एकमुश्त टैक्स जमा करने पर देय राशि पर अधिकतम 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

    नगर पंचायत के अनुसार, करदाता विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा नगर पंचायत कार्यालय में भी टैक्स जमा करने की सुविधा उपलब्ध है।

    कार्यपालक पदाधिकारी शंभू प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि सीनियर सिटीजन, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर तथा आर्म्ड फोर्स से जुड़े करदाताओं को अतिरिक्त 5 प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान करने पर ही योजना का लाभ मिलेगा। इस वित्तीय वर्ष में नगर पंचायत ने 70 लाख रुपये टैक्स वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया है।

    लक्ष्य हासिल करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टैक्स में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- झारखंड में बनेंगे 2 नए फोरलेन नेशनल हाइवे, 4 राज्यों तक होगी बेहतर कनेक्टिविटी

    यह भी पढ़ें- JPSC PT Exam 2026: 19 अप्रैल को 2 पालियों में होगी PT परीक्षा, केंद्रों के आसपास कर्फ्यू; कड़े प्रतिबंध लागू