Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खूंटी में भीषण गर्मी का कहर: 29 मई तक आग उगलेगा मौसम, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

    Updated: Thu, 21 May 2026 01:40 PM (IST)

    खूंटी जिले में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, जहां अगले 10 दिनों तक तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, तोरपा (खूंटी)। जिले में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजन चौधरी ने बताया कि अगले 10 दिनों तक तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण लू जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।

    उन्होंने कहा कि तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय बाहर निकलना लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

    मौसम विभाग ने लोगों को अत्यधिक गर्मी के दौरान घरों में रहने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा धूप में निकलते समय सिर ढंककर बाहर जाने की सलाह दी है।भीषण गर्मी के कारण सड़कें दोपहर में सूनी नजर आने लगी हैं। बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम हो रही है।

    वहीं बिजली और पानी की मांग बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। इधर रेफ़रल अस्पताल प्रभारी डॉ अनुमिता रानी ने सलाह दी है कि लोग खाली पेट घर से बाहर न निकलें तथा अधिक से अधिक तरल पदार्थ, ओआरएस, नींबू पानी, नारियल पानी एवं फल का सेवन करें।

    धूप में निकलने के दौरान सूती कपड़े पहनें और सिर पर गमछा या टोपी रखें। लंबे समय तक धूप में रहने से बचें तथा शरीर में चक्कर, कमजोरी, उल्टी या तेज सिरदर्द जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। छोटे बच्चों को धूप में खेलने से रोकने और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की बाते कही।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- धनबाद में बदला मौसम का मिजाज : सुबह गर्मी, शाम को बारिश; 23 को आंधी-गर्जन का ऑरेंज अलर्ट