Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जामताड़ा आईटीआई में 24 मार्च को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 466 पदों पर सीधी भर्ती; 50 हजार तक मिलेगा वेतन

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 02:56 PM (IST)

    जामताड़ा के आईटीआई परिसर में 24 मार्च को जिला नियोजनालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें लगभग दस कंपनियां 466 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों ...और पढ़ें

    आइटीआइ में कल रोजगार मेला, 466 पदों पर होगा नियोजन। (AI Generated Image)

    आइटीआइ में कल रोजगार मेला, 466 पदों पर होगा नियोजन। (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, जामताड़ा। जिला नियोजनालय की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 मार्च मंगलवार को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

    इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की लगभग दस कंपनियां भाग लेंगी और कुल 466 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और प्रशासन की ओर से इसे सफल बनाने के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है।

    सुबह साढ़े दस से 3 तीन बजे तक आयोजित होगा रोजगार मेला

    जिला नियोजन पदाधिकारी प्रशांत टुडू ने बताया कि यह रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित होगा। इस मेले में आठवीं पास से लेकर एमबीबीएस तक की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। विभिन्न कंपनियों द्वारा अलग-अलग पदों के लिए चयन प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिसमें अभ्यर्थियों की योग्यता और अनुभव के आधार पर नियुक्ति की जाएगी।

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का राज्य के किसी भी नियोजनालय में निबंधित होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अभी तक निबंधित नहीं हैं, वे झार नियोजन के वेबसाइट के माध्यम से अपना निबंधन करा सकते हैं। निबंधन के बिना अभ्यर्थियों को इस मेले में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    कई प्रमुख कंपनियां होंगी शामिल

    इस रोजगार मेले में भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों में कृष्णा प्राइवेट आईटीआई मिहिजाम, रांची पेशेंट केयर सर्विस, बिरसा सुपर सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, कोरेक्स हेल्थ केयर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, एलांटी कंस्ट्रक्शन स्किल टेक्नोलॉजी, हुगली टेक्नियन कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, केके एंटरप्राइज, राइली इलेक्ट्रॉनिक्स अहमदाबाद, मैक्स एलर्ट सिस्टम लिमिटेड, पारस हॉस्पिटल जामताड़ा तथा एंगल सिक्योरिटी फोर्स प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद शामिल हैं। ये कंपनियां सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा, निर्माण, तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्रदान करेंगी।

    खबरें और भी

    अधिकतम 50 हजार रुपए तक मिलेगा वेतन

    जिला नियोजनालय के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 10,000 रुपये से लेकर अधिकतम 50,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। वेतनमान संबंधित कंपनी, पद और अभ्यर्थी की योग्यता के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।

    अभ्यर्थियों को मेले में भाग लेने के लिए अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा। इनमें शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, स्थानीय निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और अद्यतन बायोडाटा शामिल हैं।

    पारदर्शी और नि:शुल्क प्रक्रिया

    प्रशांत टुडू ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही किसी को रिश्वत दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और नि:शुल्क है।

    किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या धोखाधड़ी की सूचना मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस रोजगार मेले के आयोजन से क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों से जुड़ने और नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में सुधरेगा ड्रेनेज सिस्टम: नदियों में सीधे नहीं गिरेगा गंदा पानी, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा

    यह भी पढ़ें- सरहुल पर्व पर पलामू में 'बाघ देवता' की हुई स्थापना: आस्था के सहारे जंगल बचाने की पहल, ग्रामीणों ने की पूजा