जमशेदपुर में सुधरेगा ड्रेनेज सिस्टम: नदियों में सीधे नहीं गिरेगा गंदा पानी, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) मोहरदा, बागुनहातु, भोजपुर कॉलोनी और बारीडीह के नालों के पानी को साफ करने के लिए 44 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट ...और पढ़ें
-1774169946716_m.webp)
जमशेदपुर में नदियों में सीधे नहीं गिरेगा गंदा पानी (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। अब शहर के ड्रेनेज का गंदा पानी सीधे नदी में नहीं गिरेगा। शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारने और प्रदूषण कम करने के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने 86.61 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी कर ली है।
इसके तहत मोहरदा, बागुनहातु, भोजपुर कॉलोनी और बारीडीह (जिला स्कूल) के बड़े नालों का स्वरूप बदला जायेगा और 44 एमएलडी क्षमता का आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा।
नालों का गंदा पानी साफ करना उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहर के इन चार प्रमुख क्षेत्रों से निकलने वाले गंदे पानी को साफ करना है। अब तक इन नालों का पानी बिना किसी ट्रीटमेंट के सुवर्णरेखा नदी में बहता था।
नई योजना के तहत इन नालों के पानी को मोड़कर (इंटरसेप्शन और डायवर्जन) सीधे नये प्लांट तक ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। इससे न केवल नदी प्रदूषण मुक्त होगी, बल्कि स्थानीय लोगों को भी बदबू व गंदगी से निजात मिलेगी।
17 अप्रैल तक एजेंसियों के चयन की प्रक्रिया
जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। 28 मार्च से 17 अप्रैल तक एजेंसियों के चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया चलेगी।
खबरें और भी
इसके बाद जल्द ही काम सौंप दिया जायेगा। निर्माण करने वाली एजेंसी को दो साल के भीतर काम पूरा करना होगा और अगले पांच वर्षों तक इस पूरे सिस्टम के संचालन व देखरेख की जिम्मेदारी भी उसी की होगी।
यह भी पढ़ें- पलामू के रजवाडीह हनुमान मंदिर में हुई चोरी, दानपेटी तोड़कर हजारों रुपये ले उड़े चोर
यह भी पढ़ें- सरहुल पर्व पर पलामू में 'बाघ देवता' की हुई स्थापना: आस्था के सहारे जंगल बचाने की पहल, ग्रामीणों ने की पूजा