क्या टल जाएगी टाटा संस की एजीएम? जानिए चंद्रशेखरन और टाटा ट्रस्ट के बीच क्यों बढ़ा तनाव
टाटा संस की एजीएम से पहले टाटा ट्रस्ट ने आपात बैठक बुलाई है, जिसमें कोरम संकट, एन चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति और कंपनी की लिस्टिंग जैसे गंभीर मुद्दों ...और पढ़ें

नोएल टाटा ने चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति और लिस्टिंग पर सस्पेंस के कारण बुलाई आपात बैठक।
HighLights
टाटा ट्रस्ट ने 13 अगस्त को आपात बैठक बुलाई, नोएल टाटा करेंगे अध्यक्षता।
कोरम संकट के कारण टाटा संस की एजीएम टलने की आशंका।
सर रतन टाटा ट्रस्ट पर रोक से खड़ा हुआ कोरम संकट
चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर गहराया सस्पेंस
एजीएम के तय एजेंडे में समूह के कार्यकारी चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को निदेशक के रूप में दोबारा नियुक्त करने का प्रस्ताव शामिल है। अक्टूबर 2016 में बोर्ड में शामिल हुए चंद्रशेखरन रोटेशन नियमों के तहत सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
आईपीओ, डी-रजिस्ट्रेशन और शापूरजी पालनजी ग्रुप विवाद
विवाद का दूसरा प्रमुख बिंदु टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्ध (लिस्ट) करने से जुड़ा है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने टाटा संस को अपर-लेयर NBFC की श्रेणी में रखा है, जिसके नियमानुसार कंपनी की लिस्टिंग अनिवार्य है।
यह भी जानें
- आपात बैठक: 13 अगस्त को नोएल टाटा की अध्यक्षता में टाटा ट्रस्ट की विशेष बैठक।
- कोरम पेंच: चैरिटी कमिश्नर की रोक के कारण SRTT प्रतिनिधि नामांकित करने में असमर्थ।
- परफॉर्मेंस समीक्षा: एयर इंडिया व टाटा डिजिटल के घाटे के कारण चंद्रशेखरन के विस्तार पर रोक।
- लिस्टिंग का भविष्य:RBI के नियम बनाम टाटा ट्रस्ट की प्राइवेट बने रहने की मंशा।
यह भी पढ़ें- TATA की मेन कंपनी से आ गई बड़ी खबर, RBI ने जारी की अपर-लेयर NBFC की लिस्ट; टाटा संस की लिस्टिंग तय?