Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमशेदपुर में भांजे से मिलने गए युवक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

    By Anwesh AmbesthaEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Sun, 31 May 2026 10:24 AM (IST)

    जमशेदपुर के मानगो इलाके में 35 वर्षीय विकास सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई, जिसका शव रविवार सुबह झाड़ियों में मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। मानगो के ओलिडीह थाना क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार सुबह आदिवासी क्लब के समीप झाड़ियों में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

    मृतक की पहचान ओलिडीह शंकोसाई रोड नंबर-दो निवासी 35 वर्षीय विकास सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विकास के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। शरीर पर मिले गहरे जख्म हत्या की बर्बरता की कहानी बयां कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को झाड़ियों में लाकर फेंका गया।

    मृतक के भाई अशोक सिंह ने बताया कि विकास शनिवार रात अपने भांजे से मिलने उलीडीह क्षेत्र गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। रविवार सुबह एक युवती ने फोन कर झाड़ियों में विकास का शव पड़े होने की सूचना दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ हत्या के कारणों और आरोपितों की पहचान में जुटी हुई है।

    घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। शव मिलने की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने दावा किया है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बोकारो में घर में आग लगने से ऑटो चालक समेत दो लोग झुलसे, बीजीएच में भर्ती

    यह भी पढ़ें- बक्शा डैम में मिले गाय के कटे सिर, इटखोरी-चतरा मार्ग जाम; डीएम के आश्वासन से आक्रोश शांत