Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बोकारो में घर में आग लगने से ऑटो चालक समेत दो लोग झुलसे, बीजीएच में भर्ती

    Updated: Sun, 31 May 2026 09:58 AM (IST)

    Bokaro House Fire: बीएसएल एलएच स्थित एक आवास में आग लगने से ऑटो चालक भाना झा और उनसे मिलने आए महबूब आलम गंभीर रूप से झुलस गए। ...और पढ़ें

    घर में लगी आग पर काबू पाते लोग और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी।(फोटोःजागरण)

    घर में लगी आग पर काबू पाते लोग और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी।(फोटोःजागरण)

    HighLights

    1. बीएसएल एलएच आवास में भीषण आग, दो लोग झुलसे।

    2. ऑटो चालक भाना झा और महबूब आलम घायल।

    3. दोनों का बीजीएच में गंभीर स्थिति में इलाज।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। सिटी थाना इलाके के बीएसएल एलएच निवासी 50 वर्षीय आटो चालक भाना झा के आवास में आग लग गई। शनिवार की देर शाम हुई इस घटना में गृहस्वामी भाना के अलावा हैसाबातु से इनसे मिलने आए महबूब आलम भी बुरी तरह से झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया गया है।

    घर में डीजल या अन्य ज्वलनशील पदार्थ में आग लगने से यह घटना हुई। मौके पर झुलसे दोनों की हालत अस्पताल में गंभीर बनीं हुई है। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड के दो वाहन मौके पर पहुंचे। ज्वलनशील पदार्थ में लगी आग को बुझाने में काम आने वाले फोन नामक केमिकल का प्रयोग कर फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग को बुझाने में किया।

    फायर ब्रिगेड के वाहन के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। आग पर समय से काबू नहीं पाया गया होता तो यह और विकराल रूप लेती और आस-पास को भी नुकसान संभव था। पड़ोसियों ने बताया कि भाना की पत्नी बच्चों के साथ बाहर गई थी। आग कैसे लगी यह किसी को नहीं पता।

    यह भी पढ़ें- Bokaro Sector-4 City Centre में लगी भीषण आग, एक दर्जन से अधिक फुटपाथ दुकानें जलकर खाक

    घर से अचानक लपटे निकलने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड का का वाहन मौके पर पहुंचे। इधर स्थानीय लोगोंं के सहयोग से पुलिस ने झुलसे लेागों को अस्पताल पहुंचाया। विदित हो कि पंद्रह दिनों पूर्व इसी प्रकार सेक्टर-12 के एक अवैध डीजल गोदाम में आग लगी थी। इसके बाद भी प्रशासन सचेत नहीं हुआ।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सेल चेयरमैन पहुंचे बोकारो, अधिकारियों को दिए प्रदर्शन सुधार के मंत्र; मूल्य संवर्धित उत्पादों पर फोकस

    एक ओर जहां पेट्रोल पंपों में तेल को लेकर कड़ाई बरती जा रही है। वहीं बोकारो में आधा दर्जन स्थानों पर तेल टैंकरों से तेल की चोरी हो रही है। इसमें बालीडीह, बाहादुरपुर, पिंड्रोजोरा में कई स्थान शामिल हैं।

    भाना झा व महबूब आलम आग लगने की घटना में झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक तौर पर जानकारी मिली है कि दोनों आउट हाउस में खाना बना रहे थे। भाना आटो चालक है। वह घर में किरासन या कुछ डीजल रखे थे। इसी में आग लगी और यह हादसा हुआ।-सुदामा कुमार दास, थाना प्रभारी सिटी थाना।

    घर में ड्राम में रखे ज्वलनशील पदार्थ में आग लगी। फोम से आग को बुझाया गया। आग बुझाने में आधा घंटे का समय लगा। समय से आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो आस-पड़ोस को भी नुकसान होता। आग की घटना में दो लोग झुलसे हैं।-श्री भगवान ओझा, जिला अग्निशमन पदाधिकारी बोकारो।