Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पलामू के रजवाडीह हनुमान मंदिर में हुई चोरी, दानपेटी तोड़कर हजारों रुपये ले उड़े चोर

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 01:38 PM (IST)

    मेदिनीनगर के रजवाडीह गांव स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरों ने दानपेटी तोड़कर हजारों रुपये चुरा लिए। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने ताला टूटा देखा, ज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रजवाडीह पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी की घटना।

    2. चोरों ने दानपेटी तोड़कर हजारों रुपये चुराए।

    3. पुलिस मामले की जांच में जुटी, ग्रामीणों में आक्रोश।

    संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह गांव स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दानपेटी को तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपये उड़ा लिए।

    जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब छह बजे जब स्थानीय लोग मंदिर खोलने पहुंचे, तब घटना का खुलासा हुआ। मंदिर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, जिसे देखकर लोगों को चोरी की आशंका हुई। बाद में दानपेटी मंदिर से कुछ दूरी पर टूटी अवस्था में फेंकी हुई मिली।

    कई महीनों बाद खुलता था दानपेटी

    स्थानीय लोगों ने बताया कि दानपेटी को कई महीनों के अंतराल पर ही खोला जाता था। अनुमान लगाया जा रहा है कि दानपेटी में करीब 50 हजार रुपये नकद मौजूद थे, जिसे चोर अपने साथ ले गए।

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में थाना में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। वहीं पुलिस से मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सरहुल पर्व पर पलामू में 'बाघ देवता' की हुई स्थापना: आस्था के सहारे जंगल बचाने की पहल, ग्रामीणों ने की पूजा

    यह भी पढ़ें- Jharkhand News: गरीब मरीजों को प्राइवेट लैब से मिलेगी आजादी, RIMS में हो जाएंगी सभी प्रकार की जांचें