Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जादूगोड़ा में CRPF अंतर बटालियन ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में दिखेगा जवानों का दम

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 07:02 PM (GMT+05:30)

    सीआरपीएफ के ग्रुप केंद्र जादूगोड़ा में 2 से 4 जुलाई तक अंतर बटालियन ट्रायथलॉन प्रतियोगिता-2026 शुरू हुई। डीआईजी रमेश कुमार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन क ...और पढ़ें

    गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जादूगोड़ा में अंतर बटालियन ट्रायथलॉन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

    गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जादूगोड़ा में अंतर बटालियन ट्रायथलॉन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

    HighLights

    1. डीआईजी रमेश कुमार ने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना से प्रेरित किया।

    2. झारखंड सेक्टर की 11 टीमें शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करेंगी।

    संवाद सूत्र, जादूगोड़ा। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के ग्रुप केन्द्र, जादूगोड़ा में गुरुवार को अंतर बटालियन (ऑप्स)/जीसी ट्रायथलॉन प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ हुआ। तीन दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता 2 से 4 जुलाई तक आयोजित की जा रही है। 
     
    इस खेल प्रतियोगिता में सीआरपीएफ के झारखंड सेक्टर की कुल 11 टीमों के जांबाज खिलाड़ी अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, अद्वितीय शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति का प्रदर्शन करेंगे। 
     
    प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीआईजी रमेश कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें पूर्ण अनुशासन, समर्पण एवं सच्ची खेल भावना के साथ मैदान में उतरने के लिए प्रेरित किया। 
     
    डीआईजी रमेश कुमार ने कहा कि ट्रायथलॉन जैसी चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिताएं न केवल जवानों की शारीरिक क्षमता और सहनशक्ति की परीक्षा लेती हैं, बल्कि यह उनकी मानसिक दृढ़ता, कुशल नेतृत्व क्षमता, टीम भावना को भी नया आयाम देती हैं। 
     
    उन्होंने खिलाड़ियों से सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।उद्घाटन समारोह के दौरान सुरक्षा बल के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 
     
    इनमें डीआईजी मेडिकल डॉ. उर्मिला गारी, कमांडेंट पंकज सिंह, सीएमओ डॉ. मीना नवीन और उप कमांडेंट नीरज कुमार शामिल थे। इनके अलावा पवन कुमार, मोहम्मद हनीफ, जफर आलम, तरुण बेरा, मकसूद आलम और सहायक कमांडेंट पान मनी और बड़ी संख्या में प्रतिभागी जवान मौजूद थे। 

    यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा 2026: NH-44 पर चप्पे-चप्पे की तलाशी, CRPF-सेना का 'रोड ओपनिंग पार्टी' ऑपरेशन से हर इंच पर नजर

    यह भी पढ़ें- बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा में तैनात 'जांबाज', PHOTOS में देखें कैसे अभेद्य बना अमरनाथ रूट