Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हजारीबाग में अवैध शराब की सेप्टिक टैंक बनी काल, जहरीली गैस से परिवार के 3 सदस्यों की मौत

    Updated: Wed, 27 May 2026 07:31 AM (IST)

    हजारीबाग के कटकमदाग में एक अर्द्धनिर्मित सेप्टिक टैंक में जहरीली महुआ गैस के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हजारीबाग। कटकमदाग थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

    अर्द्धनिर्मित सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। मृतकों में चमेली देवी, उसका बेटा रवि साव और चाचा मदन साव शामिल हैं। घायल आनंद साव का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार, अर्द्धनिर्मित सेप्टिक टैंक में अवैध रूप से महुआ शराब रखी जाती थी। लंबे समय तक महुआ शराब रखने के कारण टैंक में जहरीली गैस बन गई थी।

    बताया जा रहा है कि मंगलवार रात सबसे पहले चमेली देवी टैंक में महुआ शराब निकालने उतरी थी। जहरीली गैस की चपेट में आने से उसकी हालत बिगड़ गई और मौके पर ही मौत हो गई।

    महिला को बचाने के लिए उसका बेटा रवि साव और चाचा मदन साव टैंक में उतरे, लेकिन वे भी गैस की चपेट में आ गए और दोनों की मौत हो गई। वहीं तीनों को बचाने के प्रयास में आनंद साव भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अवैध महुआ शराब निर्माण और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Jharkhand Crime: भाई से दूर रहने को कहा तो चला दी गोली, जमशेदपुर में फायरिंग से हड़कंप

    खबरें और भी