Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand 10th Result: ऑटो ड्राइवर की बेटी जुलिता मिंज ने 10वीं में किया कमाल, झारखंड में दूसरी रैंक

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 08:58 PM (IST)

    जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा में हजारीबाग की जुलिता मिंज ने 99.2% अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। एक ऑटो चालक की बेटी जुलिता इंजीनियर ब ...और पढ़ें

    ऑटो ड्राइवर की बेटी जुलिता मिंज ने 10वीं में किया कमाल, झारखंड में दूसरी रैंक

    ऑटो ड्राइवर की बेटी जुलिता मिंज ने 10वीं में किया कमाल, झारखंड में दूसरी रैंक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, हजारीबाग। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो दृढ़ इच्छाशक्ति और अटूट मेहनत की मिसाल है।

    इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रा जुलिता मिंज ने 99.2 प्रतिशत (496/500 अंक) प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है।

    मूल रूप से लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड स्थित ग्राम भडगांव की रहने वाली जुलिता के लिए यह मुकाम किसी बड़ी जीत से कम नहीं है। उनके पिता चंद्रदेव उरांव पेशे से एक ऑटो ड्राइवर हैं, जो दिन-रात मेहनत कर परिवार का पेट पालते हैं।

    वहीं, उनकी माता बसंती उंराइन एक आंगनबाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद, माता-पिता ने जुलिता की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी।

    'नहीं सोचा था कि राज्य में दूसरा स्थान मिलेगा'

    ''जागरण टॉपर्स टॉक'' में अपनी सफलता का अनुभव साझा करते हुए जुलिता ने कहा कि मैंने अपनी पढ़ाई में मेहनत करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी। मेरा लक्ष्य सिर्फ बेहतर करना था, लेकिन यह उम्मीद नहीं थी कि मैं राज्य में दूसरा स्थान हासिल कर पाऊंगी।

    जुलिता ने आगे कहा कि यह मेरे लिए एक सुखद एहसास है। भविष्य के बारे में बात करते हुए जुलिता ने बताया कि वह एक सफल इंजीनियर बनना चाहती हैं। अब उनका पूरा ध्यान आगे की तकनीकी पढ़ाई और अपने लक्ष्य को पाने की दिशा में केंद्रित है।

    यह भी पढ़ें- JAC 10th में बोकारो का शानदार प्रदर्शन, 96.439% रिजल्ट; सोनू कुमार बने टॉपर

    यह भी पढ़ें- हजारीबाग की प्रियांशु कुमारी बनीं JAC 10वीं बोर्ड की स्टेट टॉपर, 99.6% अंक हासिल कर रचा इतिहास

    यह भी पढ़ें- JAC 10th Result: नक्सली हिंसा से तबाह स्कूल बना सफलता की मिसाल, प्रीति ने किया पलामू जिले में टॉप

    खबरें और भी