Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JAC 10th में बोकारो का शानदार प्रदर्शन, 96.439% रिजल्ट; सोनू कुमार बने टॉपर

    By Ram Murti Prasad Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Thu, 23 Apr 2026 08:44 PM (IST)

    JAC Matric 2026: बोकारो के विद्यार्थियों ने जैक मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें कुल 96.439% छात्र सफल रहे और जिले का स्थान राज्य में ...और पढ़ें

    JAC Matric 2026: सफल छात्र को मिठाई खिलातीं शिक्षिका। (फोटो जागरण)

    JAC Matric 2026: सफल छात्र को मिठाई खिलातीं शिक्षिका। (फोटो जागरण)

    HighLights

    1. बोकारो में जैक मैट्रिक का 96.439% शानदार परिणाम।

    2. सोनू कुमार 97.6% अंकों के साथ बोकारो जिला टॉपर।

    3. राज्य में बोकारो जिले ने हासिल किया छठा स्थान।

    जागरण संवाददाता, बोकारो। JAC Matric 2026: झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) मैट्रिक परीक्षा में बोकारो के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। परीक्षा में 11116 छात्र और 11605 छात्राएं शामिल हुए। इनमें 6152 छात्र व 7128 छात्राएं कुल 13280 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे।

    द्वितीय श्रेणी में 4229 छात्र व 3891 छात्राएं कुल 8120 तथा तृतीय श्रेणी में 285 छात्र व 227 छात्राएं कुल 512 विद्यार्थी सफल रहे। कुल मिलाकर 10666 छात्र व 11246 छात्राएं यानी 21912 विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए।
    इस वर्ष कुल सफलता दर 96.439 प्रतिशत रही, जो पिछले वर्ष के 95.782 प्रतिशत से अधिक है। राज्य स्तर पर बोकारो जिला छठे स्थान पर रहा।

    सोनू कुमार बने जिला टॉपर

    इस वर्ष सरस्वती विद्या मंदिर, तेलो के सोनू कुमार ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जैनामोड़ के रामस्वरूप कुमार 97.4 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। हाई स्कूल तारानारी की आरती कुमारी 97.2 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

    चौथे स्थान पर उत्क्रमित हाई स्कूल धवैया के बंटी कुमार और रानीपोखर की खुशबू कुमारी (96.4%) संयुक्त रूप से रहे। पांचवें स्थान पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, चास की रानी कुमारी और एसएस हाई स्कूल टांड़ बालीडीह की माही कपरदार (95.8%) रहीं।

    खबरें और भी

    टॉप-10 में कई छात्रों ने बनाई जगह

    छठे स्थान पर ऋतंभरा कुसुम, शांभवी कुमारी और अंकित कुमार (95.6%) संयुक्त रूप से रहे। सातवें स्थान पर शंकर प्रसाद (95.4%), आठवें पर गायत्री कुमारी (95%) रहीं।

    नौवें स्थान पर पंकज कुमार महतो व विवेक कुमार महतो (94.8%) तथा दसवें स्थान पर रेणुका कुमारी और तब्बसुम परवीन (94.6%) रहीं। इस तरह जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने टॉप-10 में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

    स्कूलों का प्रदर्शन, बेटियों ने मारी बाजी

    उत्क्रमित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, लकड़ाखंदा के विद्यार्थियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। नमन वर्मा 93 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय टॉपर रहे। अन्य प्रमुख विद्यार्थियों में समीर आलम (91.8%), शिवानी कुमारी (89.2%), वंदना (83.2%) और अंजनी कुमार (80.8%) शामिल हैं।

    उत्क्रमित हाई स्कूल बांधाडीह की बेटियां अव्वल रहीं। काजल कुमारी 87.6 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉपर बनीं, जबकि राखी कुमारी, सुजोता कुमारी और अन्य छात्राओं ने भी शानदार अंक हासिल किए।

    वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय रानीपोखर की खुशबू कुमारी ने 96.40 प्रतिशत अंक के साथ जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया। स्कूल का कुल परिणाम 98.10 प्रतिशत रहा, जो उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है।