Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोड्डा से दौराई जाने वाली एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट: 11 अगस्त से 22 सितंबर तक रेवाड़ी-जयपुर होकर चलेगी ट्रेन

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 12:27 PM (IST)

    गोड्डा-दौराई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का रूट 11 अगस्त से 22 सितंबर तक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बदला गया है, यह रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर चलेगी। ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस का रूट 11 अगस्त से 22 सितंबर तक डायवर्ट।

    2. ट्रेन अब रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा मार्ग से चलेगी।

    3. श्रावणी मेले के कारण गोड्डा स्टेशन पर ट्रेनों में भीड़ बढ़ी।

    अनंत कुमार, गोड्डा। गोड्डा रेलवे स्टेशन से यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ने से जिले वासियों की सुविधा बढ़ी है। वर्तमान में यहां 15 ट्रेनें चल रही है जबकि दिसंबर तक कम से कम दो और ट्रेन बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कोचिंग डिपो का काम भी पूरा हो जायेगा।

    वहीं दूसरी ओर गोड्डा रेलवे स्टेशन से महत्वपूर्ण ट्रेन में से एक गोड्डा-दिल्ली-दौराई साप्ताहिक ट्रेन जो मंगलवार को सुबह पांच बजे खुलती है, इंटरलाकिंग कार्य को लेकर इस ट्रेन का रूट डायवर्ट किया गया है जो 11 अगस्त से 22 सितंबर के बीच गोड्डा से दौराई डायवर्ट रूट से चलेगी।

    इस संबंध में मालदा रेल डिवीजन से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कुंड-खोरी खंड में पैच दोहरीकरण कार्य के कमीशनिंग के संबंध में प्रस्तावित प्री-नान इंटरलाकिंग कार्य के कारण गोड्डा दौराई ट्रेन का रूट डायवर्ट किया गया है।

    कहा गया है कि 12 अगस्त-26 से चार अक्टूबर-26 तक ट्रेन संख्या 19604 गोड्डा-दिल्ली-दौराई एक्सप्रेस 11 अगस्त, 18अगस्त, 25 अगस्त, एक सितंबर, आठ सितंबर, 15 सितंबर व 22 सितंबर-26 को गोड्डा से दौराई जाने के क्रम में अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी, रींगस-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा होकर चलाया जायेगा।

    खबरें और भी

    परिवर्तित मार्ग पर गोड्डा दौराई ट्रेन का अलवर, बांदीकुई,दौसा,गांधीनगर, व जयपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा। जिले के लिए यह महत्वपूर्ण ट्रेन है। बड़ी संख्या में लोग इस ट्रेन से खाटू श्याम का दर्शन करने जाते हैं। दौराई अजमेर के नजदीक है।

    गोड्डा से सुल्तानगंज ट्रेन में आवाजाही बढ़ी

    श्रावणी मेला को लेकर गोड्डा रेलवे स्टेशन पर भी चहलकदमी बढ़ गई है वर्तमान गोड्डा रेलवे स्टेशन से सप्ताह में लगभग छह ट्रेन सुल्तानगंज होकर चलती है इन सभी ट्रेन का स्टोपेज सुल्तानगंज अजगैबीनाथ है।

    जिले से बड़ी संख्या में शिवभक्त व श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ व बाबा बासुकीनाथ में जलाभिषेक करने के लिए सुल्तानगंज उत्तर वाहिनी गंगा से जलकर भी पैदल कांवर यात्रा करते है इसके साथ ही भागलपुर से भी गंगा जल लेकर बाबा को जल चढ़ाते है यहां से सुल्तानगंज व भागलपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा होने से श्रद्धालुओं व यात्री को काफी सुविधा हुई है जहां काफी कम किराया में सुविधा से सीधी ट्रेन सेवा से गोड्डा से सुल्तानगंज जा रहे है।

    वहीं दूसरी ओर गोड्डा रांची व रांची से गोड्डा तक आनेवाली इंटरसिटी ट्रेन भी भीड़ खचाखच हो गई है दोनों ओर से यह ट्रेन देवघर व बासुकीनाथ होकर गुजरती है जहां आने व जानेवाले श्रद्धालु की भीड़ बढ़ गई है जबकि गोड्डा से देवघर के बीच सप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन दो अगस्त से चलेगी।

    यह भी पढ़ें- सावन में शिव भक्तों के लिए बड़ी सुविधा: महादेवशाल धाम में 28 अगस्त तक रुकेगी 24 एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें

    यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर रेल मंडल: बंडामुंडा-राउरकेला के बीच 5वीं लाइन का काम शुरू, साउथ बिहार समेत 6 ट्रेनें रद