चक्रधरपुर रेल मंडल: बंडामुंडा-राउरकेला के बीच 5वीं लाइन का काम शुरू, साउथ बिहार समेत 6 ट्रेनें रद
चक्रधरपुर रेल मंडल में बंडामुंडा-राउरकेला के बीच पांचवीं लाइन के कार्य के लिए 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्री-एनआई और एनआई कार्य होगा। ...और पढ़ें

भारतीय रेल की प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्री-एनआई, एनआई कार्य।
साउथ बिहार समेत 6 एक्सप्रेस ट्रेनें विभिन्न तिथियों में रद।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर । चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत बंडामुंडा ए केबिन और राउरकेला रेल खंड के बीच पांचवीं लाइन को चालू करने की कवायद शुरू हो गई है।
रेल प्रशासन द्वारा मेन लाइन को पांचवीं रेल लाइन से जोड़ने के लिए 25 सितंबर से 02 अक्टूबर के बीच प्री-एनआई (Pre-NI) और एनआई (Non-Interlocking) का कार्य किया जाएगा।
इस विकास कार्य के चलते रेलवे ने लंबी दूरी की 06 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में रद करने की घोषणा की है। ट्रेनों के रद रहने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
रद रहने वाली ट्रेनों की सूची व तिथियां:
- ट्रेन नंबर 22843 बिलासपुर-बक्सर साप्ताहिक सुपरफास्ट: 25 सितंबर को बिलासपुर से रद रहेगी।
- ट्रेन नंबर 22844 बक्सर-बिलासपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट: 26 सितंबर को बक्सर से रद रहेगी।
- ट्रेन नंबर 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस: 01 अक्टूबर को आरा से रद रहेगी।
- ट्रेन नंबर 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 01 अक्टूबर को दुर्ग से रद रहेगी।
- ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्या एक्सप्रेस: 01 अक्टूबर को गोरखपुर से रद रहेगी।
- ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस: 03 अक्टूबर को संबलपुर से रद रहेगी।
रेल प्रशासन के अनुसार, पांचवीं लाइन के चालू होने से इस मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन में गति आएगी और समय की बचत होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।