गिरिडीह में नाबालिग ने अस्पताल के बाथरूम में नवजात को दिया जन्म, बच्ची को छोड़कर भागने की कोशिश
गिरिडीह सदर अस्पताल के बाथरूम में एक नाबालिग छात्रा ने नवजात बच्ची को जन्म दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सतर्कता से बच्ची और मां दोनों को उचित चिकित्सीय ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गिरिडीह। सदर अस्पताल में शुक्रवार की शाम को एक अजीबोगरीब घटना घटित हुई। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक गर्भवती नाबालिग छात्रा अपने स्वजन के साथ सदर अस्पताल पहुंची और बाथरूम में चली गई जहां उसने एक स्वस्थ नवजात बच्ची को जन्म दिया।
बच्ची को जन्म देने के बाद रक्तस्राव हो रहा था लेकिन नाबालिग उसी स्थिति में सदर अस्पताल के शौचालय में नवजात को छोड़कर भागने की असफल कोशिश करने लगी।
इसी बीच रक्तस्राव होता देख स्वास्थ्य कर्मियों की नजर पड़ी तो उसे रोका गया और पूछताछ की गई। इसके बाद शौचालय से नवजात को बरामद करते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात समेत नवजात को जन्म देने वाली नाबालिक को समुचित चिकित्सीय सुविधा प्रदान कराने को लेकर एंबुलेंस से चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु अस्पताल पहुंचाई जहां नवजात को एसएनसीयू में गहन चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है जबकि नाबालिग प्रसूता को भर्ती कर उसे चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जा रही है।
नाबालिग प्रसूता गांव के बगल में स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा नौवीं में पढ़ाई करती है। वहीं कुछ लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए नवजात को गोद लेन के लिए भी प्रयास में जुटे रहे।
यह भी पढ़ें- Jharkhand Heatwave: जमशेदपुर में लू लगने से महिला की मौत, 48 घंटे में दूसरी घटना; अस्पताल में बढ़े मरीज
यह भी पढ़ें- बेहोश होने से पहले भी शौचालय गया था लव भाटिया, रांची पुलिस खंगाल रही हर CCTV फुटेज