गिरिडीह में मईयां सम्मान योजना के सत्यापन के नाम पर ₹200 की ठगी, आंगनबाड़ी सेविका पर आरोप
गिरिडीह के जमुआ प्रखंड में मईयां सम्मान योजना के सत्यापन के नाम पर आंगनबाड़ी सेविका द्वारा लाभुकों से 200 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। वीडियो वाय ...और पढ़ें
-1778759599077_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, गिरिडीह। जमुआ प्रखंड अंतर्गत धुरगड़गी पंचायत के तेलमकरी गांव स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र पर मईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन के नाम पर प्रत्येक लाभुक से 200 रुपये ठगी का मामला बुधवार को सामने आया।
इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में खूब वायरल हुआ। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। वायरल वीडियो में आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर कतार में महिलाएं खड़ी दिख रही हैं।
सत्यापन प्रतियाें में पैसे की मांग आंगनबाड़ी सेविका रोशन आरा कर रही है। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। सरकार का निर्देश है कि नियमित रूप से प्राप्त राशि मिलने वाली लाभुकों का किसी प्रकार के सत्यापन की आवश्यकता नहीं है।
वायरल वीडियो से प्रशासन भी सकते में आ गया और डीसी के निर्देश पर जमुआ बीडीओ अमल कुमार, सीओ सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नरेश वर्मा और दो महिला पर्यवेक्षिकाओं की टीम स्थल जांच के लिए पहुंची, लेकिन वहां आरोपित सेविका गायब मिली।
अधिकारियों ने मामले को संज्ञान लेकर गहन जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। शाबरा खातून, गुलशन खातून, शाहिदा खातून, रुकसाना खातून, मीना खातून, हिना खातून सहित 42 लाभुकों ने पैसे लेने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें- झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जेल से आए बाहर, टेंडर घोटाले में 2 साल बाद रिहाई