Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़वा के सोन नदी में नहाने के दौरान सेल्फी ले रही तीन लड़कियां डूबी, एक को बचाया गया; दो लापता  

    By Deepak DipuEdited By: Mansi Kumari
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:00 AM (IST)

    गढ़वा के केतार थाना क्षेत्र में सोन नदी में सोमवारी व्रत के लिए नहाने गईं तीन लड़कियां डूब गईं। ग्रामीणों ने एक लड़की को सुरक्षित बचा लिया, जबकि दो अन ...और पढ़ें

    घटनास्थल पर ग्रामीणों की लगी भीड़। जागरण

    घटनास्थल पर ग्रामीणों की लगी भीड़। जागरण

    HighLights

    1. सोन नदी में सोमवारी व्रत के लिए नहाने गईं लड़कियां डूबीं।

    2. सेल्फी लेने के दौरान गहरे पानी में जाने से हादसा हुआ।

    संवाद सूत्र, केतार (गढ़वा)। केतार थाना क्षेत्र के पचाडुमर गांव के समीप सोमवार की सुबह सोन नदी में नहाने के दौरान तीन लड़कियां डूब गईं। बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां सोमवारी व्रत को लेकर नदी में स्नान करने गई थीं।

    इसी दौरान नदी में नहाते समय वे सेल्फी ले रही थीं। सेल्फी लेने के क्रम में तीनों गहरे पानी की ओर चली गई और अचानक डूबने लगीं।

    लड़कियों को नदी में डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक लड़की को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो अन्य लड़कियां पानी के तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण नदी में बह गईं। दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

    घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद नदी के किनारे अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीण अपने स्तर से नदी में उतरकर दोनों लापता लड़कियों की तलाश में जुटे हुए हैं। नदी के अलग-अलग हिस्सों में खोजबीन की जा रही है।

    घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस के स्तर से भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नदी में पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण लापता लड़कियों की तलाश में परेशानी हो रही है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गढ़वा के बायें गांव में एक ही मकान नंबर पर दर्ज मिले 447 वोटर, मतदाता सूची की गड़बड़ी पर शुरू हुई जांच

    यह भी पढ़ें- गढ़वा में SIR पर उठे सवाल, एक ही मकान नंबर पर दर्ज मिले सैकड़ों मतदाताओं के नाम

    यह भी पढ़ें- गढ़वा के मतदाताओं के लिए बड़ा अपडेट, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और सुधार की प्रक्रिया शुरू