पाकुड़ से लापता हुई किशोरी की हत्या, सड़ी-गली अवस्था में खेत से मिला शव
पाकुड़ के हिरनपुर में दस दिन से लापता 17 वर्षीय किशोरी का शव गेहूं के खेत में सड़ी-गली अवस्था में मिला। पुलिस को हत्या का संदेह है, आशंका है कि कहीं औ ...और पढ़ें

लापता किशोरी का मर्डर। (जागरण)
HighLights
दस दिन से लापता किशोरी का शव बरामद।
हिरनपुर के गेहूं के खेत में मिला सड़ी-गली अवस्था में।
पुलिस को हत्या का संदेह, परिवार ने दुष्कर्म का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, दुमका। पाकुड़ के हिरनपुर थाना की पुलिस ने रविवार काे दस दिन से लापता 17 साल की किशोरी का शव गेहूं के खेत में सड़ी गली अवस्था में बरामद किया था।
किशोरी की हत्या की गई थी। पाकुड़ अस्पताल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। सोमवार को अस्पताल के डॉक्टर ने पोस्टमार्टम कर शव को स्वजन के सुपुर्द कर दिया। मृतका हिरनपुर के मुर्गाडांगा की रहने वाली थी।
घरवालों ने बताया कि किशोरी दस दिन से लापता था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। रविवार को पता चला कि हिरनपुर थाना की पुलिस ने मुर्गाडांगा में गेहूं के खेत से शव बरामद किया है।
थाना जाकर शव की शिनाख्त की। वहीं, साथ आई पुलिस का कहना था कि खेत में जांच करने के बाद ऐसा कुछ नहीं पता चला कि उसकी हत्या यहां पर की गई है।
लगता है कि कहीं ओर हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। शव दिन पुराना होने की वजह से काफी खराब हो गया था, इसीलिए डॉक्टर ने दुमका भेज दिया।
वहीं, घरवालों का कहना था कि किशोरी के साथ गलत काम हुआ है और पुलिस से बचने के लिए हत्यारे ने शव खेत में लाकर फेंक दिया।
यह भी पढ़ें- दुमका की महिला कंपनी ने लॉन्च किया 'पलाश' हर्बल गुलाल, गेंदा-गुलाब सहित कई फूलों का किया गया है इस्तेमाल