दुमका में शराब की बड़ी खेप बरामद, 10 लाख रुपए आंकी गई कीमत; बिहार में खंपाने की थी तैयारी
रामगढ़ (दुमका) पुलिस ने मयूरनाथ के पास बिहार ले जाई जा रही 180 पेटी अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। ट्रक चालक और ...और पढ़ें
-1776413810385_m.webp)
रामगढ़ थाना में जानकारी देते थाना प्रभारी मनीष कुमार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, रामगढ़ (दुमका)। रामगढ़ थाना पुलिस ने गुरुवार की दोपहर मयूरनाथ के पास 180 पेटी अवैध शराब लेकर जा रहे ट्रक को जब्त किया है। ट्रक का चालक एवं सहयोगी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।
थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि दोपहर लगभग 11 बजे सूचना मिली कि एक ट्रक में पटरी के नीचे छुपा कर अवैध शराब को रामगढ़ के रास्ते हंसडीहा होते हुए बिहार ले जाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस के वरीय पदाधिकारी को देकर रामगढ़ दुमका मुख्य मार्ग पर गोविंदपुर गांव के पास पुलिस बल के साथ वाहन जांच शुरू की गई।
इसी दौरान गुहियाजोरी की ओर से आ रहे एक मालवाहक ट्रक के चालक को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक ट्रक को भागने लगा। पीछा करने पर चालक मयूरनाथ के पास वाहन छोड़कर भाग गया। बताया कि ट्रक की तलाशी ली गई तो पटरी के नीचे आफिसर च्वाइस ओरिजिनल विस्की 180 एमएल लिखी हुई 180 पेटी रखी हुई थी।
ट्रक को देखने से जरा सा भी प्रतीत नहीं होता था कि अंदर कुछ माल है। ट्रक के अंदर सतह पर पटरी लगी था और ट्रक पूरी तरह खाली दिख रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि एक पेटी में 48 पाउच समेत कुल 8640 पाउच शराब बरामद की गई है। शराब की बोतल वे पेटी पर फार सेल इन उत्तर प्रदेश लिखा हुआ है।

(रामगढ़ थाना में जप्त शराब का पाउच)
एक पाउच में 180 एमएल शराब पैक है जिसकी कीमत 120 रूपया अंकित है। इतनी बड़ी संख्या में शराब को बिहार ले जाकर ऊंची कीमतों में बेचा जाता। हालांकि मालवाहक ट्रक मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि शराब असली है या नकली यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। प्रथम दृष्टया शराब नकली लग रही है। पुलिस ने उक्त मालवाहक ट्रक के मालिक, चालक एवं अन्य अज्ञात शराब माफिया के विरुद्ध अवैध शराब का क्रय-विक्रय एवं परिवहन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। छापामारी दल में थाना प्रभारी के अलावा अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, आरक्षी कारु रविदास, चंदन ठाकुर आदि शामिल थे।