Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मां को पिटाई से बचाने आए 10 साल के बेटे को पिता ने मार डाला, बरगद के पेड़ पर छिपा मिला

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 10:27 AM (IST)

    Jharkhand Top News दुमका में एक पिता संजय कामती ने अपनी पत्नी से विवाद के दौरान 10 वर्षीय बेटे कुशल कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बेटा अपनी म ...और पढ़ें

    मां को बचाने आए 10 वर्षीय बेटे की पिता ने की हत्या। (फोटो: जागरण)

    मां को बचाने आए 10 वर्षीय बेटे की पिता ने की हत्या। (फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. पिता ने 10 वर्षीय बेटे कुशल की हत्या की।

    2. मां को बचाने के प्रयास में बेटे पर हमला।

    3. आरोपी पिता संजय कामती गिरफ्तार।

    संवाद सूत्र, रामगढ़ (दुमका)। रामगढ़ थाना क्षेत्र की महुबना पंचायत के साधूडीह गांव में बुधवार की शाम करीब चार बजे दरिंदे पिता संजय कामती ने अपने ही 10 वर्षीय पुत्र कुशल कुमार की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी।

    उसने पत्नी पूजा देवी को भी जख्मी कर दिया। सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एवं हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया।

    वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद किया है।

    ग्रामीणों ने बताया कि जरमुंडी थाना क्षेत्र के लगवा गांव का संजय कामती वर्षों से साधुडीह में घर जमाई बनकर रहता था। उसकी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था।

    संजय अक्सर नशे में आकर पत्नी एवं बच्चों के साथ मारपीट किया करता था। उसका बड़ा बेटा अपनी मां का पक्ष लिया करता था।पति के मारपीट से तंग आकर पत्नी ने चार दिन पूर्व ही थाना में उसके खिलाफ आवेदन दिया था। पुलिस ने दोनों को नोटिस देकर पंचायती के लिए थाना बुलाया था।

    बुधवार को पत्नी एवं बेटे को थाना में पंचायती के दौरान पति के खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत नहीं करने की बात कही। इसी बात पर शाम को दोनों के बीच फिर विवाद हो गया।

    आवेश में आकर उसने हथियार से पत्नी पर प्रहार किया। बीच बचाव करने आए बड़े बेटे कुशल पर भी प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के बाद आरोपी वहां से भागकर दूसरे गांव में जाकर एक बरगद के पेड़ पर चढ़कर छिप गया। यह खबर आग की तरह आसपास के गांव में फैल गई।

    कुछ लोगों ने उसे बरगद के पेड़ पर चढ़ते हुए देख लिया था। जब दूसरे गांव के ग्रामीणों को पता चला तो ग्रामीणों ने पेड़ से उतार कर पुलिस के हवाले कर दिया। कुशल दो भाई एवं बहन में बड़ा था।

    यह भी पढ़ें- रांची LPG संकट: 340 का सिलिंडर गायब, 300 रुपये प्रति किलो वसूली; छात्रों पर भाेजन का संकट

    यह भी पढ़ें- झारखंड हज 2026: यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी, प्रस्थान केंद्र पर 24 घंटे पहले पहुंचना होगा

    खबरें और भी