श्रावणी मेला 2026: बासुकीनाथ में श्रद्धालुओं के लिए तैयारियां जोरों पर, मुफ्त में ठहरने के लिए सज रही टेंट सिटी
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के लिए बासुकीनाथ में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कांवड़ियों के लिए टेंट सिटी, छाया शेड और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व् ...और पढ़ें
-1784882664983_m.webp)
निर्माणाधीन टेंट सिटी
संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका)। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाला है। श्रावणी मेला के शुरुआत होने में अब महज सात दिन ही शेष बचे हैं। इसके साथ ही मंदिर प्रबंधन, पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिजली विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, बासुकीनाथ नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग अपने अपने कार्यों को अमलीजामा पहनाने में लगे हैं।
टेंट सिटी और मयूराक्षी कला मंच में भी होगी रात्रि आवासन की व्यवस्था
इस वर्ष कन्हैयापुर गांव के मोड़ में कारी जोरिया के समीप कुल चार अलग-अलग स्थान पर यात्री विश्राम गृह टेंट सिटी बनवाए जा रहे हैं। नए रिंग रोड, नए फोरलेन का इस्तेमाल किया जाएगा। इस मार्ग में छाया शेड बनाए गए है। पिछले वर्ष बना पथिक विश्राम गृह दुरुस्त है। जबकि कहीं-कहीं सीमेंट के बेंच टूट चुके है।

(तारा मंदिर मोड़ में लग रहा छाया शेड)
श्रावणी मेला क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्र में छाया शेड
बाबा बासुकीनाथ के मेला क्षेत्र के आधे से अधिक हिस्से में कांवड़िया पथ में छाया शेड लगाने का कार्य जारी है। इसमें नंदी चौक से काली मंदिर के रास्ते दुर्गा मंदिर होते हुए मुख्य बाजार, दर्शनीयाटीकर के रास्ते बाबा आश्रम, रिंग रोड के रास्ते तारा मंदिर शिव गंगा घाट, फोरलेन तारा मंदिर के रास्ते शिवगंगा घाट तक, मुख्य बाजार से लेकर मंदिर के पश्चिमी गेट से होते हुए शिवगंगा घाट तक छाया शेड लगाया जा रहा है। जिससे इस वर्ष यात्रियों को धूप गर्मी के साथ-साथ बारिश में भी काफी राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि इस वर्ष बासुकीनाथ दर्शनियाटीकर से मंदिर आने के लिए रूट लाइन दर्शनीया टिकर, बाबा आश्रम से तारा मंदिर मोड़ कुशवाहा धर्मशाला के रास्ते शिवगंगा पहुंच पथ सहित फोरलेन से तारा मंदिर मार्ग के रास्ते शिवगंगा का रूटलाइन तय है। इस मार्ग में छाया शेड लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
खबरें और भी
बासुकीनाथ मंदिर के पूर्व दिशा स्थित क्यू कांप्लैक्स में यात्रियों को सुव्यवस्थित तरीके से कतारबद्ध करने के लिए आवश्यक कार्य किये जा रहे है। संपूर्ण मेला क्षेत्र में जगह-जगह तार की जाली, सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
बासुकीनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र में चारों दिशा में मेला से संबंधित तैयारियां अंतिम चरण में है। बासुकीनाथ मंदिर के वीआईपी प्रवेश द्वार, शीघ्र प्रवेश द्वार में स्टील बेरिकेडिंग, स्टील गेट व छाया शेड लगा दिया गया है।
दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, दुमका एसडीओ कौशल कुमार, बासुकीनाथ मंदिर प्रभारी सह जरमुंडी सीओ संजय कुमार, बीडीओ कुंदन भगत, बासुकीनाथ नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सारजेन मरांडी व अन्य पदाधिकारी लगातार मेला की तैयारी से जुड़े कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जरमुंडी सीओ संजय कुमार, जरमुंडी एसडीपीओ नवल किशोर सिंह, थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक दयानंद साह लगातार मेला क्षेत्र में निगहबानी कार्य में लगे है।

(मयूराक्षी कला मंच, आवासन केंद्र, सूचना सह प्रदर्शनी शिविर)
टेंट सिटी में आवासन से लेकर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेगी
बासुकीनाथ मंदिर से सटे विभिन्न मार्ग में देवी देवताओं की आकर्षक प्रतिमा बनाई जा रही है, इसके अलावा स्वच्छता से जुड़े संदेश भी प्रचारित करने को लेकर चित्र बनाए जा रहे हैं। शिवगंगा तट व मंदिर के चारों और की दीवारों में आकर्षक चित्रकारी की जा रही है। क्यू कांम्पलैक्स व संस्कार मंडप में स्टील की बैरिकेडिंग मरम्मत की गई है। जगह-जगह इमरजेंसी एग्जिट गेट बनाए गए हैं।
श्रद्धालुओं को भक्ति भावना दिखे इसको लेकर यहां जगह जगह भोलेनाथ के चित्र भी बनाए गए हैं। संस्कार मंडप भी दुरुस्त कर लिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री छाया शेड दुरुस्त कर लिया गया। जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय के बगल में दर्शनिया टीकर, कन्हैयापुर मोड़ के निकट व तारा मंदिर के समीप यात्रियों के आवासन के लिए सर्व सुविधा युक्त टेंट सिटी का निर्माण, यात्रियों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल निर्माण की तैयारी की जा रही है। वहीं
दर्शनियाटीकर में पुलिस हैंगर एवं कन्हैयापुर मोड में यात्रियों के आवासन के लिए सर्व सुविधा युक्त टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। बासुकीनाथ नंदी चौक भी सज धज रहा है। कांवरियों की लगनेवाली कतार मार्ग में सभी आवश्यक मरम्मति कार्य अंतिम चरण में हैं।