Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कतरास के छाताबाद भू-धंसान मामले में एक्शन, BCCL सीएमडी मनोज अग्रवाल समेत अधिकारियों पर केस दर्ज

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 12:03 AM (IST)

    छाताबाद भू-धंसान मामले में मो. अनवर अली ने बीसीसीएल के सीएमडी, जीएम व अन्य अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। ...और पढ़ें

    भ-धंसान मामले में हुई कार्रवाई। (जागरण)

    भ-धंसान मामले में हुई कार्रवाई। (जागरण)

    HighLights

    1. मो. अनवर अली ने बीसीसीएल अधिकारियों पर लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज कराई।

    2. छाताबाद भू-धंसान मामले में सीएमडी, जीएम सहित कई नामजद।

    3. पुलिस जांच जारी, प्रभावितों ने करोड़ों के मुआवजे की मांग की।

    संवाद सहयोगी, कतरास। छाताबाद भू-धंसान मामले में मो. अनवर अली ने कतरास थाना प्रभारी को आवेदन देकर बीसीसीएल के सीएमडी, गोविंदपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक, एग्जीक्यूटिव सहित अन्य अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मो अली ने आवेदन में कहा है कि सात अगस्त को शाम करीब 3:30 बजे तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई।

    परिवार ने किसी तरह घर से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर जान बचायी। अली ने बताया कि सात जुलाई को भी इसी क्षेत्र में भू-धंसान से चार घर जमींदोज हुआ था।

    उस समय अधिकारियों से धीमी व नियंत्रित ब्लास्टिंग कराने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम की मांग की गयी थी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए आवेदक ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

    मुआवजे की मांग

    भू-धंसान में मकान व सामान सहित करीब 2.05 करोड़ रुपये की संपत्ति के नुकसान का दावा किया गया है। प्रभावित परिवारों ने बीसीसीएल प्रबंधन को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है।

    आवेदन के अनुसार अब्दुल कलाम आजाद की 28 लाख, अकबर हसन की 10 लाख, मो. इश्तियाक खान की 13 लाख, मो. नईमुद्दीन की 33 लाख, मो. सज्जाद अंसारी की 18 लाख, मो. हसनैन खान की 12 लाख, शहाबुल खान की 34 लाख, मो. शौकत की 13 लाख, मो. असगर राही की सात लाख, रूस्तम खान की सात लाख और अनवर अली की 30 लाख रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त या जमींदोज हुई है।

    प्रभावितों ने सीएमडी मनोज अग्रवाल, बीसीसीएल महाप्रबंधक, एसटीजी-डेको अधिकारियों सहित संबंधित कर्मियों की भूमिका की जांच, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और मुआवजा देने की मांग की है। आवेदन में न्यू आकाशकिनारी-सलानपुर खदान परियोजना में हुई ब्लॉस्टिंग को भी घटना से जोड़ते हुए जांच की मांग की गयी है।

    यह भी पढ़ें- धनबाद में सीआईएसएफ जवान बताकर नशे में धुत व्यक्ति ने किया जमकर हंगामा, टांग कर ले गई पुलिस

    मो अनवर अली की शिकायत पर बीसीसीएल के सीएमडी, गोविंदपुर क्षेत्र के जीएम, एग्जीक्यूटिव सहित अन्य अधिकारियों पर मामला दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

    -

    प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी,कतरास