Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद में सीआईएसएफ जवान बताकर नशे में धुत व्यक्ति ने किया जमकर हंगामा, टांग कर ले गई पुलिस

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 02:02 PM (GMT+05:30)

    CISF Jawan Creates Ruckus: धनबाद के भूली में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में खुद को सीआईएसएफ जवान बताकर जमकर हंगामा किया। ...और पढ़ें

    CISF जवान को टांग कर ले जाती भूली ओपी की पुलिस। (फोटो सौजन्य)

    CISF जवान को टांग कर ले जाती भूली ओपी की पुलिस। (फोटो सौजन्य)

    जागरण संवाददाता, धनबाद। भूली के ए ब्लॉक में रविवार की रात करीब 10 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। खुद को सीआईएसएफ जवान बताने वाले इस व्यक्ति ने पहले एक महिला के साथ मारपीट की।

    इसके बाद मौके पर जुटे लोगों से भी उलझ गया और उनके साथ मारपीट करने लगा। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को उसे काबू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
    हंगामे की सूचना मिलने पर भूली ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची।

    आरोप है कि नशे में धुत्त व्यक्ति ने ओपी के ड्राइवर के साथ भी मारपीट की। पुलिस जवानों ने उसे शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह उनसे भी उलझ गया और हाथापाई करने लगा।

    स्थिति बिगड़ती देख भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे काबू में किया और किसी तरह उसे भूली ओपी ले जाया गया। ओपी पहुंचने के बाद भी उसका हंगामा नहीं थमा। उसने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी देने का प्रयास किया।

    ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर ने बताया कि व्यक्ति शराब के नशे में है और अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहा है। उसके सीआईएफ जवान होने के दावे की भी जांच की जा रही है। संबंधित विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।

    खबरें और भी