Dhanbad News: तालाब में नहाने गई मूक-बधिर महिला से झाड़ियों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: बरवाअड्डा के चरकपत्थर गांव में 30 वर्षीय मूक-बधिर महिला से सामूहिक दुष्कर्म हुआ। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कीर्तन तुरी ...और पढ़ें

धनबाद में मूक-बधिर महिला से सामूहिक दुष्कर्म। (प्रतीकात्मक फोटो)।
HighLights
मूक-बधिर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया।
पुलिस ने मुख्य आरोपी कीर्तन तुरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
दो अन्य आरोपी फरार, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
जागरण संवाददाता, बरवाअड्डा (धनबाद)। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जयनगर पंचायत अंतर्गत चरकपत्थर गांव में 30 वर्षीय बोलने में असमर्थ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़िता के पिता ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि सुबह उनकी बेटी नहाने के लिए तालाब गई थी। इसी दौरान कीर्तन तुरी नामक व्यक्ति उसे जबरन झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म करने लगा।
आरोप है कि इस घटना में 24 वर्षीय आशीष मोदी तथा यादवपुर निवासी 24 वर्षीय संतोष कर्मकार भी शामिल थे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख आरोपी भागने लगे। हालांकि ग्रामीणों ने कीर्तन तुरी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।
यह भी पढ़ें- Pakur News: पति कमाने गया परदेश, पत्नी ने रात में घर बुलाया प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर दोनों को बांधा
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। गिरफ्तार आरोपी कीर्तन तुरी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पीड़िता के पिता ने सभी आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।