Pakur News: पति कमाने गया परदेश, पत्नी ने रात में घर बुलाया प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर दोनों को बांधा
Pakur Youth Caught with Married Woman: पाकुड़ के सोहबिल गांव में एक युवक और विवाहित महिला को आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने पकड़ा। ग्रामीणों ने उन् ...और पढ़ें

महिला के साथ रस्सी में बंधा युवक। (फोटो जागरण)
HighLights
सोहबिल गांव में युवक-विवाहित महिला आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए।
ग्रामीणों ने दोनों को रस्सी से बांधकर बंधक बनाया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को थाने पहुंचाया।
संवाद सूत्र, जागरण, महेशपुर (पाकुड़): झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के सोहबिल गांव में बुधवार देर रात एक युवक और विवाहित महिला को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों को रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया।
ग्रामीणों के अनुसार, थाना क्षेत्र के लौगांव निवासी युवक सागर शेख अपनी परिचित विवाहित महिला से मिलने उसके ससुराल सोहबिल गांव पहुंचा था। देर रात करीब 11 बजे वह चुपके से घर में दाखिल हुआ, जिसकी भनक ग्रामीणों को लग गई।
शक होने पर लोगों ने निगरानी शुरू की और कुछ ही देर में दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को बांधकर रातभर निगरानी में रखा, जिससे गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। इस दाैरान दोनों की पिटाई भी हुई।
महिला का पति बाहर मजदूरी करता है। इसी का लाभ उठाकर दोनों के बीच लंबे समय से संपर्क बना हुआ था। पकड़े गए युवक ने भी महिला से परिचय होने की बात स्वीकार की है। सागर शेख ने बताया कि उसका महिला के साथ पिछले एक वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा है और वह समय-समय पर उससे मिलने आता रहा है।
खबरें और भी
बुधवार को भी वह इसी सिलसिले में गांव पहुंचा था, लेकिन इस बार ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह महेशपुर थाना पुलिस गांव पहुंची और दोनों को मुक्त कर अपने साथ थाना ले आई।
महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।