Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड से असम जाना हुआ आसान: 4 अगस्त से देवघर-गुवाहाटी के बीच सीधी उड़ान, शेड्यूल जारी

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 07:59 AM (IST)

    देवघर से गुवाहाटी के लिए सीधी उड़ान सेवा 4 अगस्त से शुरू हो रही है, जो सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को इंडिगो द्वारा संचालित होगी। ...और पढ़ें

    AI Generated Image

    AI Generated Image

    HighLights

    1. देवघर-गुवाहाटी सीधी उड़ान सेवा 4 अगस्त से शुरू।

    2. इंडिगो की 76 सीटर एटीआर सप्ताह में दो दिन।

    3. श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

    जागरण संवाददाता, देवघर। देवघर से गुवाहाटी के लिए सीधी उड़ान सेवा चार अगस्त से शुरू हो रही है। 76 सीटर एटीआर सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को उड़ान भरेगी। फ्लाइट संख्या 6ई 7709 गुवाहाटी से सुबह 09:25 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी।

    देवघर से 6 ई 7710 सुबह 11:40 पर टेकआफ होगी और दोपहर 1:35 में गुवाहाटी एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। एक हजार किमी का यह सफर दो घंटा में पूरा होगा। इंडिगो ने सीटों की बुकिंग शुरू कर दी है।

    इंडिगो के मैनेजर सेल्स धीरज कुमार ने बताया कि इसका शेड्यूल मिल गया है और बुकिंग भी शुरू हो गई है। अभी गुवाहाटी का संभावित किराया 12 हजार रुपया है। जो आने वाले समय में बदलेगा। विश्वव्यापी श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू होने वाला है। मेला के दौरान ही देवघर-गुवाहाटी की सीधी फ्लाइट शुरू होने से सहूलियत होगी।

    शहर प्रस्थान आगमन दिन
    गुवाहाटी सुबह 09:25 बजे 11:20 बजे मंगलवार & शुक्रवार
    देवघर सुबह 11:40 बजे दोपहर 01:35 बजे मंगलवार & शुक्रवार

    यह भी पढ़ें- देवघर वालों के लिए गुड न्यूज: मुंबई-बेंगलुरु के लिए रोज मिलेगी फ्लाइट, अकासा के आने से सस्ते होंगे टिकट