देवघर वालों के लिए गुड न्यूज: मुंबई-बेंगलुरु के लिए रोज मिलेगी फ्लाइट, अकासा के आने से सस्ते होंगे टिकट
देवघर एयरपोर्ट से हवाई संपर्क बढ़ रहा है, इस साल के अंत तक अकासा एयरलाइंस आने की संभावना है जिससे किराया घटेगा। सांसद निशिकांत दुबे ने सूरत, अहमदाबाद, ...और पढ़ें

देवघर वालों के लिए गुड न्यूज, मुंबई-बेंगलुरु के लिए रोज मिलेगी फ्लाइट
HighLights
अकासा एयरलाइंस के आने से देवघर में किराया घटेगा।
सूरत, अहमदाबाद, गुवाहाटी और हैदराबाद के लिए नई उड़ानें।
मुंबई-बेंगलुरु की उड़ानें अब प्रतिदिन संचालित होंगी।
जागरण संवाददाता, देवघर। देवघर एयरपोर्ट से एयर कनेक्टिविटी बढ़ने लगी है। देवघर एयरपोर्ट से विमान का परिचालन 2022 से शुरू हुआ था। चार साल बाद अब इस साल के अंत तक नई एयरलाइंस अकासा के आने की पूरी संभावना है। अकासा के आने से किराया घटेगा।
अब तक इंडिगो की ही फ्लाइट चल रही है। अकासा अपना किराया कम रखता है। इसके आने से प्रतिद्वंद्विता में यात्रियों को राहत होगी। इंडिगो भी अपना किराया कम करेगा। अभी पटना से दिल्ली के वनिस्पत देवघर से दिल्ली का किराया अधिक है।
सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साझा किया है कि इस साल देवघर से सूरत, अहमदाबाद की यात्री विमान सेवा शुरू होगी। इस राहत भरी खबर से सूरत और अहमदाबाद की सेवा लेने वाले संताल परगना और भागलपुर के व्यापारियों को खुशी हो रही है।
वह लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा कर रहे थे। गुवाहाटी की सेवा शुरू होने से सत्संग आश्रम के हजारों अनुयायियों की सुविधा बढ़ेगी। वहीं, आध्यात्मिक दृष्टिकोण से यहां आकर मां कामाख्या का दर्शन करने का प्लान लेकर आए देश-विदेश के लोगों को राहत होगी। नवंबर में हैदराबाद के लिए विमान सेवा आरंभ हो जाएगी।
खबरें और भी
नई फ्लाइट, विश्वव्यापी श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू होने वाली है। रेलवे की तैयारी भी अपने स्तर से चल रही है। नई और मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी।
इधर, एयर कनेक्टिविटी और एयरलाइंस की सुविधा भी देवघर में बढ़ाने की योजना है। मेले के दौरान ही देवघर-गुवाहाटी की सीधी फ्लाइट शुरू हो जाएगी।
सांसद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट भी प्रतिदिन हो जाएगी। एक अगस्त से देवघर-दिल्ली की शाम वाली सेवा भी शुरू हो रही है। बता दें कि इंडिगो ने मुंबई, बेंगलुरु की सेवा 17 जून से सप्ताह में तीन दिन और दिल्ली की शाम की फ्लाइट को स्थगित कर दिया था।