जगन्नाथ पुरी के भक्तों को रेलवे की सौगात, बोकारो-भुवनेश्वर रूट पर चलेंगी 5 स्पेशल ट्रेनें
भारतीय रेलवे ने बोकारो-भुवनेश्वर मार्ग पर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए 5 विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। यह पहल झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के हज ...और पढ़ें

जगन्नाथ यात्रा के लिए ट्रेन। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बोकारो। बोकारो से भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। बोकारो–भुवनेश्वर रेल मार्ग पर पहले से संचालित नियमित ट्रेनों के अलावा यात्रियों की बढ़ती संख्या और यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने नई सेवाओं के साथ-साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर कई विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।
इससे झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के हजारों श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को पुरी आने-जाने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रथ यात्रा के दौरान हर वर्ष भारी भीड़ उमड़ती है, जिसे देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने विशेष ट्रेनों का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है।
यह पहल भारतीय रेलवे द्वारा रथ यात्रा के लिए देशभर में संचालित की जा रही 300 से अधिक विशेष ट्रेनों की व्यवस्था का हिस्सा है।
शालीमार–पुरी स्पेशल ट्रेन
रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 08565/08566 शालीमार–पुरी–शालीमार Rath Yatra Special Train का संचालन 15 एवं 23 जुलाई 2026 को शालीमार से शाम 6 बजे किया जाएगा, जो अगले दिन सुबह 6 बजे पुरी पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन 17 एवं 25 जुलाई को रात 12:30 बजे पुरी से रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे शालीमार पहुंचेगी। यह ट्रेन संतरागाछी, मेचेदा, खड़गपुर, बेलदा, दांतन, जलेश्वर, बस्ता, रुपसा, बालेश्वर और सोरो स्टेशनों पर रुकेगी।
राउरकेला–पुरी रथ यात्रा स्पेशल
इसी प्रकार 08331/08332 Rourkela-Puri-Rourkela रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन 15 एवं 23 जुलाई को शाम 7:40 बजे राउरकेला से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:45 बजे पुरी पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन 17 एवं 25 जुलाई को सुबह 3 बजे पुरी से चलकर दोपहर 3:55 बजे राउरकेला पहुंचेगी। इसके ठहराव राजगंगपुर, गरपोस, बामरा, बागडीही और झारसुगुड़ा स्टेशनों पर होंगे।
पुरी–बड़ामपहाड़ मेमू रथ यात्रा स्पेशल
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 08569/08570 बड़ामपहाड़–पुरी–बड़ामपहाड़ मेमू रथ यात्रा स्पेशल भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन 15 एवं 23 जुलाई को सुबह 9 बजे बड़ामपहाड़ से रवाना होकर रात 10:45 बजे पुरी पहुंचेगी, जबकि वापसी में 17 एवं 25 जुलाई को रात 12:45 बजे पुरी से चलकर दोपहर 1:45 बजे बड़ामपहाड़ पहुंचेगी।
ट्रेन का ठहराव कुलडीहा, रायरंगपुर, टाटानगर, गम्हरिया, सिनी, राजखरसावां, चाईबासा, डांगोआपोसी, बांसपानी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा।
बांगरीपोसी–पुरी स्पेशल ट्रेन
इसके अलावा 08563/08564 बांगरीपोसी–पुरी–बांगरीपोसी मेमू रथ यात्रा स्पेशल का संचालन 15, 23 एवं 24 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे बांगरीपोसी से किया जाएगा, जो अगले दिन तड़के 3 बजे पुरी पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन 17, 25 एवं 26 जुलाई को रात 1:15 बजे पुरी से रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे बांगरीपोसी पहुंचेगी। यह ट्रेन बारिपदा, रुपसा, बालेश्वर, सोरो सहित अनेक स्टेशनों पर ठहरेगी।
बारबिल–पुरी रथ यात्रा स्पेशल
वहीं, 08567/08568 बारबिल–पुरी–बारबिल रथ यात्रा स्पेशल 15 एवं 23 जुलाई को सुबह 7:35 बजे बारबिल से रवाना होकर उसी दिन शाम 5:30 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 16 एवं 24 जुलाई को शाम 7:35 बजे पुरी से चलकर अगले दिन सुबह 7 बजे बारबिल पहुंचेगी।
खबरें और भी
इसके ठहराव बड़ाजामदा, नोआमुंडी, डांगोआपोसी, बांसपानी और जारोली सहित अन्य स्टेशनों पर होंगे। गौरतलब है कि बोकारो से भुवनेश्वर के बीच पहले से पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस और अन्य नियमित ट्रेनें संचालित हैं।
यात्रा से पहले चेक करें शेड्यूल
अब रथ यात्रा के दौरान अतिरिक्त विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।
रेलवे ने यात्रियों से समय पर आरक्षण कराने तथा यात्रा से पहले ट्रेन के समय और परिचालन संबंधी जानकारी की पुष्टि करने की अपील की है। विशेष गाड़ियों की सेवा लेने के लिए यात्रियों को राउरकेला , झारसुगड़ा व टाटा तथा दूसरे स्टेशन जाना होगा।