विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इमरान खान को वही सजा मिल रही, जो उनके विरोधियों...'; महबूबा मुफ्ती ने पूर्व PM के साथ ताजा की 32 साल पुरानी मुलाकात

Published: Wed, 26 Aug 2026 05:08 AM (IST)Updated: Wed, 26 Aug 2026 05:53 AM (IST)

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इमरान खान को वही कार्रवाई झेलनी पड़ रही है, जो उनके शासनकाल में विरोधियों को भुगतनी पड़ी थी।

महबूबा मुफ्ती ने पूर्व पाक PM के साथ ताजा की 32 साल पुरानी याद। फाइल फोटो

महबूबा मुफ्ती ने पूर्व पाक PM के साथ ताजा की 32 साल पुरानी याद। फाइल फोटो


HighLights

  1. महबूबा मुफ्ती ने कहा, इमरान खान को भुगतना पड़ रहा अपना कर्म।

  2. उनके शासन में विरोधियों को मिली सजा अब उन्हें मिल रही।

  3. मुफ्ती ने 1994 में लंदन में इमरान से मुलाकात याद की।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को आज उसी तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है, जैसी उनकी सरकार के दौरान उनके राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ की गई थी।

महबूबा मुफ्ती ने इमरान खान से अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा कि वह 1994 में लंदन में अपने पिता के साथ उनसे मिली थीं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए इमरान खान का जुनून और उनका दृढ़ विश्वास उनके पिता को काफी प्रभावित कर गया था।

महबूबा मुफ्ती ने इंटरनेट मीडिया मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, 'मैं 1994 में लंदन में अपने पिता के साथ पहली बार इमरान खान से मिली थी। पाकिस्तान में सकारात्मक बदलाव लाने के उनके जुनून और दृढ़ विश्वास ने मेरे पिता को गहराई से प्रभावित किया था।'

2023 से जेल में बंद इमरान खान

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान खान की सरकार भी उसी राजनीतिक संस्कृति का हिस्सा बन गई। उनके मुताबिक, इमरान खान के विरोधियों के खिलाफ भी उसी उत्साह के साथ कार्रवाई की गई, जिस तरह आज खुद इमरान खान के खिलाफ की जा रही है।

इमरान खान को मार्च 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया था। इसके बाद मार्च 2023 से वह भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में हैं।

यह भी पढ़ें- 'दम है तो संसद से इस्तीफा देकर दोबारा लड़ें चुनाव', आगा रुहुल्ला पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, 1984 की घटना की दिलाई याद