विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुंछ में सीमावर्ती इलाकों के पास Tata Sumo दुर्घटनाग्रस्त, दो बच्चों सहित दस यात्री गंभीर रूप से घायल

By bhopinder singhEdited By: Shoyeb Ahmed
Updated: Mon, 13 Nov 2023 05:44 PM (IST)

पुंछ जिले के सीमावर्ती इलाके बाडीचेचिया में शनिवार देर रात करीब 1230 बजे तेज रफ्तार टाटा सूमो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दस यात्री गम्भीर र ...और पढ़ें

पुंछ में सीमावर्ती इलाकों के पास टाटा सूमो कार अनियंत्रित होकर गिरी नाले में
पुंछ में सीमावर्ती इलाकों के पास टाटा सूमो कार अनियंत्रित होकर गिरी नाले में

HighLights

  1. दुर्घटना रविवार देर रात करीब 12:30 बजे हुई
  2. घटना में दो बच्चों सहित दस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए
  3. सीमावर्ती क्षेत्र बाडीचेचिया में हुई दुर्घटना

भुपेंद्र सिंह, पुंछ। Sumo Car Accident In Poonch: पुंछ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बाडीचेचिया में तेज रफ्तार टाटा सूमो चालक की लापरवाही से दुर्घटना हो गई। इस घटना में दस यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना रविवार 12:30 के करीब हुई।

ऐसे हुई दुर्घटना

रविवार रात 12:30 बजे के करीब एक टाटा सूमो कार जेके 02 ए डब्लयू 7601 पुंछ से शाहपुर की तरफ जा रही थी। जैसे ही सूमो बाडीचेचिया के ताकिया शरीफ इलाके के नजदीक पहुंची, तो वाहन की गति तेज होने के कारण चालक ने सतुलन खो दिया।

इस कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो कर सड़क से लगभग तीस फुट नीचे नाले में जा गिरा। इस दौरान वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सथानिय लोग घटना स्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

ये भी पढ़ें- भारतीय सेना व पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में LOC पर दिवाली की मिठाई साझा की, एक दूसरे को दी शुभकामनाएं

सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे

वही लोगों ने पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस को सूचना मिलते ही बाडीचेचिया पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी भी घटना स्थल पर पहुचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डाक्टरो द्वारा तत्काल घायलों का उपचार शुरू किया गया।

घायलों की पहचान

1. वाहन चालक मोहम्मद फरीद उम्र 35 वर्ष निवासी शाहपुर

2. मोहम्मद सादिक पुत्र मकबूल शाह निवासी गुनत्रीया मंधार

3. सईद हुसैन पुत्र शफाकत हुसैन उम्र लगभग 02 वर्ष निवासी नंगाली

4. गुलनाज कौसर पत्नी शफाकत हुसैन उम्र 35 वर्ष निवासी नंगाली

5. साइमा कौसर पुत्री अल्ताफ हुसैन शाह उम्र 14 साल निवासी गुनत्रीया मंधार

6. इरशाद बी पत्नी मोहम्मद रशीद उम्र 30 साल निवासी गुनत्रीया मंधार

7. परवीन बेगम पत्नी फजल शाह उम्र 40 साल निवासी पुंछ

8. शनाज़ बेगम पत्नी ताज शाह उम्र 45 वर्ष निवासी गुनत्रीया मंधार

9. शाज़िया कौसर पुत्री मो.अकबर उम्र 06 वर्ष निवासी गुनत्रीया मंधार

10. रूक्साना कौसर पत्नी लतीफ शाह उम्र 23 वर्ष निवासी गुनत्रीया के रूप में हुई है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

ये भी पढ़ें- नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उठाई जांच की मांग, प्रशासन से किया हाउसबोट मालिकों को ऋण देने का आग्रह