यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dal Lake Fire Broke: नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उठाई जांच की मांग, प्रशासन से किया हाउसबोट मालिकों को ऋण देने का आग्रह
सोमवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी ने डल झील में लगी आग की घटना को लेकर गहन जांच की मांग की। एनसी के मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक आग से जली हाउसबोट के मा ...और पढ़ें

HighLights
- नेशनल कॉन्फ्रेंस ने डल झील में आग की घटना को लेकर जांच की मांग की
- एनसी के मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक हाउसबोट के मालिकों से मिले
- शनिवार सुबह करीब 4 बजे डल झील में खड़ी हाउसबोट में लग गई थी आग
- आग की घटना से हुआ करोड़ो रुपये का नुकसान
पीटीआई, श्रीनगर। राजनैतिक दल नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference) ने सोमवार को डल झील में लगी आग (Dal Lake Houseboat Fire) की घटना को लेकर गहन जांच की मांग की है। इस पर एनसी के मुख्य प्रवक्ता तनवीर सादिक ने आग से जली हाउसबोट के मालिकों से मिले।
उनसे मिलने के बाद एक बयान में कहा कि हालांकि यह अफसोसजनक है कि पर्यटकों की जान चली गई, लेकिन किसी भी नाव मालिक का अनुचित उत्पीड़न किए बिना इस घटना की गहन जांच की जानी चाहिए।
सादिक ने प्रशासन से हाउसबोट मालिकों को ऋण देने की मांग की
सादिक ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन से डल झील में लगी आग से प्रभावित हाउसबोट मालिकों को तुरंत कम ब्याज पर ऋण देने का अनुरोध भी किया। उन्होंने कहा कि इन हाउसबोट के मालिकों को उनकी आजीविका के लिए उनकी नावों का पुनर्निर्माण करने की अनुमति दी जानी चाहिए। सादिक ने पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के निर्देश पर हाउसबोट मालिकों से मुलाकात की थी।
शनिवार सुबह लगी थी हाउसबोट में आग
आपको बता दें कि प्रसिद्ध डल झील में शनिवार सुबह करीब 4 बजे कई हाउसबोट में भीषण आग लगी गई थी। इस घटना में बांग्लादेश के तीन पर्यटकों की जलकर मौत हो गई, जबकि आठ लोगों को बचा लिया गया। इस आग की घटना में कई हाउसबोट जलकर राख हो गई थीं और करोड़ो रुपये का नुकसान हुआ था।

