विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hockey India ने Women's Asia Cup 2025 के लिए भारतीय स्क्वॉड का किया एलान, सलीमा टेटे बनीं कप्तान

Published: Thu, 21 Aug 2025 12:48 PM (IST)

हॉकी इंडिया ने आगामी विमेंस एशिया कप 2025 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी ...और पढ़ें

Hockey India ने भारतीय महिला टीम का किया एलान
Hockey India ने भारतीय महिला टीम का किया एलान

HighLights

  1. हॉकी इंडिया ने एशिया कप के लिए भारतीय महिला टीम का किया एलान
  2. महिला हॉकी एशिया कप का आगाज 5 सितंबर से हो रहा है
  3. विमेंस एशिया कप 2025 में भारत अपने अभियान का आगाज 5 सितंबर से ही करेगा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने आगामी विमेंस एशिया कप 2025 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान कर दिया है। इस इवेंट का आगाज 5 सितंबर से 14 सितंबर 2025 तक होना है, जो कि चीन, हांगझोऊ में खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम को FIH Women's Hockey World Cup 2026 के लिए सीधा प्रवेश मिलेगा। ऐसे में ये टूर्नामेंट इंटरनेशनल हॉकी कलैंडर का सबसे अहम माना जा रहा है। इंडिया को पूल-बी में रखा गया है, जिसमें उनका सामना जापान, थाईलैंड और सिंगापुर के साथ होगा।

भारत अपने अभियान का आगाज 5 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ मैच खेलकर करेगा। इस बीच टूर्नामेंट के लिए हॉकी इंडिया ने भारतीय स्क्वॉड का एलान कर दिया है। सलीमा टेटे को कप्तान बनाया गया है।

Hockey India ने भारतीय महिला टीम का किया एलान

दरअसल, हॉकी टीम (India Hockey Women's Team) में गोलकीपिंग की जिम्मेदारी बंसारी सोलंकी और बिचू देवी खरिबाम पर होगी। डिफेंस में अनुभवी खिलाड़ियों जैसे निक्की प्रधान और उदीता का नेतृत्व होगा, जिनका साथ युवा खिलाड़ी मनीषा चौहान, ज्योति, सुमन देवी थौदाम और इशिका चौधरी करेंगे।

मिडफील्ड में नेहा, कप्तान सलीमा टेटे, लालरेम्सियामी, शर्मिला देवी, सुनेलिता टोप्पो और वैष्णवी विठल फालके जैसे मजबूत नाम हैं। फारवर्ड लाइन में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उभरते हुए सितारे नवनीत कौर, संगीता कुमारी, मुमताज खान, दीपिका, ब्यूटी डंगडुंग और रुतजा दादासो पिसाल शामिल हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम के चीफ कोच हरेंद्र सिंह ने कहा,

"हमें इस टीम पर गर्व है जो हमने महिला एशिया कप के लिए चुनी है। यह ग्रुप बड़ी मेहनत से ट्रेनिंग कर रहा है, और हम अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं के बीच सही संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारा ध्यान आक्रामक और अनुशासित हॉकी खेलने पर होगा, और हमें पूरा यकीन है कि यह टीम एशिया की सबसे बेहतरीन टीमों के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन करेगी।"

उन्होंने आगे कहा,

"महिला एशिया कप सिर्फ एक प्रतिष्ठित महाद्वीपीय चैंपियनशिप नहीं है, बल्कि यह 2026 एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के लिए एक सीधा क्वालीफायर भी है। विजेता को स्वचालित प्रवेश मिलेगा, इसलिए दांव बहुत ऊंचे हैं। हर मैच हमारे संयम, फिटनेस और रणनीतिक कार्यान्वयन को परखेगा। खिलाड़ी इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए प्रेरित हैं, और हमें पूरा भरोसा है कि हम प्रदर्शन के साथ भारत को गर्व महसूस कराएंगे।"

भारतीय महिला हॉकी टीम

गोलकीपर्स- बंसारी सोलंकी, बिचू देवी खरिबाम

डिफेंडर्स- मनीषा चौहान, उदीता, ज्योति, सुमन देवी थौदा, निक्की प्रधान, इशिका चौधरी

मिडफील्डर्स- नेहा, वैष्णवी विठल फालके, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, लालरेम्सियामी, सुनेलिता टोप्पो

फारवर्ड्स- नवनीत कौर, रुतजा दादासो पिसाल, ब्यूटी डंगडुंग, मुमताज खान, दीपिका, संगीता कुमारी

यह भी पढ़ें- Hockey Asia Cup New Schedule: पाकिस्तान के बिना खेला जाएगा एशिया कप, नया शेड्यूल हुआ जारी

यह भी पढ़ें- Hockey Asia Cup: भारत ने एशिया कप के लिए घोषित की टीम, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी