विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hockey Asia Cup: भारत ने एशिया कप के लिए घोषित की टीम, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

Published: Wed, 20 Aug 2025 06:39 PM (IST)

हॉकी एशिया कप 2025 के लिए हॉकी इंडिया ने टीम का एलान कर दिया है। 18 सदस्यीय इस टीम की ...और पढ़ें

हॉकी एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान। फाइल फोटो
हॉकी एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान। फाइल फोटो

HighLights

  1. एशिया कप 2025 के लिए भारतीय हॉकी टीम का एलान
  2. हरमनप्रीत सिंह करेंगे कप्तानी
  3. कृष्णा पाठक संभालेंगे गोलकीपर की जिम्मेदारी

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी एशिया कप 2025 के लिए हॉकी इंडिया ने टीम का एलान कर दिया है। 18 सदस्यीय इस टीम की अगुआई हरमनप्रीत सिंह करेंगे। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संयोजन है। इंडिया हॉकी टीम एशिया कप में अपना दबदबा बनाने उतरेगी। भारत को पूल-ए में रखा गया है।

पूल-ए में भारत भारत के साथ चीन, जापान, और कजाकिस्तान शामिल हैं। भारत 29 अगस्त को चीन के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगा। 31 अगस्त को जापान के साथ और 1 सितंबर को भारत कजाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी पूल मैच खेलेगा।

ऐसी है भारतीय टीम

भारतीय स्क्वाड की बात करें तो गोलकीपर की जिम्मेदारी कृष्णा पाठक को मिली है। बैकअप के रूप में सूरज करकेरा को रखा गया है। मिडफील्डर के तौर पर मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह टीम में शामिल हैं। जबकि भारतीय टीम में अटैकर मंदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह हैं।

वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन दांव पर

भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने आगामी एशिया कप के महत्व पर प्रकाश डाला। इस टूर्नामेंट से विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन दांव पर है। साथ ही उन्हें इस आयोजन के लिए घोषित टीम पर भी भरोसा था।

एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी स्क्वाड-

गोलकीपर - कृष्णा पाठक, सूरज करकेरा

डिफेंडर - सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह

मिडफील्डर - राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद

फॉरवर्ड - मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह

वैकल्पिक एथलीट - नीलम संदीप जेस, सिल्वम कार्थी

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025 में नहीं खेलेगा पाकिस्तान, इस टीम को मिलेगा मौका, आयोजकों ने किया बड़ा फैसला