विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब से सटे ऊना में बढ़ा गन कल्चर, शादी में हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल; पुलिस ने आर्म्स एक्ट में की FIR

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Updated: Mon, 23 Feb 2026 12:00 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में गन कल्चर बढ़ रहा है। टाहलीवाल में एक शादी समारोह में सेना से सेवानिवृत्त अरुण कुमार ने हवाई फायरिंग की, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

ऊना में शादी समारोह में हवाई फायर का वीडियो वायरल हो रहा है। प्रतीकात्मक फोटो

ऊना में शादी समारोह में हवाई फायर का वीडियो वायरल हो रहा है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. ऊना में शादी समारोह में हवाई फायरिंग की घटना।

  2. सेना से सेवानिवृत्त अरुण कुमार ने की फायरिंग।

  3. वीडियो वायरल होने पर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज।

संवाद सहयोगी, टाहलीवाल (ऊना)। पंजाब से सटे हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में भी गन कल्चर बढ़ने लगा है। कई लोगों पर गोली चलाने के मामले सामने आने के बाद अब एक शादी समारोह के दौरान हवा में फायरिंग किए जाने का मामला आया है। घटना थाना टाहलीवाल क्षेत्र के अंतर्गत हुई जहां सेना से सेवानिवृत्त अरुण कुमार ने हवाई फायर किए।

फायरिंग का वीडियो किसी व्यक्ति ने रिकार्ड कर इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से प्रसारित हो गया। वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने संबंधित थाना को जांच के निर्देश दिए।

पुलिस ने आर्म्स एक्ट में की एफआईआर

पुलिस ने वीडियो की पुष्टि करने के बाद प्रारंभिक जांच में आरोप को गंभीर मानते हुए अरुण कुमार निवासी सिंगा के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शादी या किसी भी अन्य समारोह में हथियार का प्रदर्शन या हवाई फायरिंग कानूनन अपराध है और इससे आमजन की जान को खतरा हो सकता है।

हथियार की भी हो रही जांच

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस्तेमाल किया गया हथियार लाइसेंसी था या अवैध और फायरिंग के समय वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा व्यवस्था कैसी थी। इस मामले में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ वीडियो ही मुख्य आधार बना। एसपी सचिन हीरामठ ने कहा कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: OTT प्लेटफार्म और गेमिंग के नाम पर हो रही ठगी, 5 प्वाइंट में सब्सक्रिप्शन स्कैम की करें पहचान

यह भी पढ़ें: हिमाचल भवन दिल्ली में आधी रात पहुंची पुलिस, CCTV फुटेज भी खंगाली; आखिर बिना वारंट क्यों दी दबिश?