Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में कसौली की हेरिटेज मार्केट में भीषण अग्निकांड, 1842 में अंग्रेजों ने बसाया था बाजार; 11 घंटे बाद आग काबू

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 13 Apr 2026 04:07 PM (IST)

    कसौली छावनी की 184 साल पुरानी हेरिटेज मार्केट में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। करीब चार बजे लगी आग से आठ दुकानदार प्रभावित हुए औ ...और पढ़ें

    HighLights

    1. कसौली की 184 साल पुरानी हेरिटेज मार्केट में आग।

    2. आठ दुकानदार प्रभावित, 5-7 करोड़ रुपये का नुकसान।

    3. सिलेंडर फटने से आग तेजी से फैली, 11 घंटे बाद काबू।

    मनमोहन वशिष्ठ, सोलन। हिमाचल प्रदेश में 184 साल पुरानी हेरिटेज मार्केट कसौली छावनी में आग भड़कने से भारी नुकसान हुआ है। सोमवार तड़के करीब चार बजे हुआ भीषण अग्निकांड दुकानदारों व उनके परिवारों को कभी न भूलने वाला गम दे गया। इस घटना से प्रभावित आठ दुकानदारों सहित शहरवासी व साथ लगती पंचायतों के लोगों में भी मायूसी छा गई। इस लाइन में 29 दुकाने हैं, जिनमें से आठ जल गईं व कइयों को नुकसान पहुंचा है। 

    200 मीटर तक दूर जा गिरी दुकान की चदरें

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग भड़कने के बाद खानपान की दुकानों में रखे सिलेंडरों में एक के बाद एक धमाके हुए। दुकानों की छतें दो सौ मीटर दूर तक गई। कई दुकानों की चदरें पेड़ों पर टिकी नजर आईं। आग की घटना से पांच से सात करोड़ के नुकसान की आशंका जताई गई है।

    लकड़ी की बनीं हेरिटेज मार्केट

    कसौली छावनी की नींव सन 1842 में पड़ी थी। ब्रिटिशकाल में अंग्रेजों व स्थानीय लोगों के लिए एक मार्केट बसाई गई थी। छावनी प्रशासन ने इस मार्केट को कुछ वर्षों पहले हेरिटेज मार्केट का दर्जा दिया था। पहले यह मार्केट छोटे स्तर पर थी और रेहड़ी-खोखों की तरह चलती थी, लेकिन उसके बाद छावनी प्रशासन ने दुकानों को बड़ा बनाया था।

    पर्यटकों के लिए आकर्षण है मार्केट

    पिछले कई दशकों से मार्केट की दुकानें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती आ रही है। शहर की दुकानों की सुरक्षा को देखते हुए फायर हाइड्रेंट व दमकल गाड़ी की व्यवस्था है, लेकिन वो भी घटना पर नहीं चले।

    खबरें और भी

    सिलिंडर ब्लास्ट ने बढ़ाई परेशानी

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के दुकानदारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। खानपान की दुकानों में सिलिंडर ब्लास्ट होने से राहत कर्मी भी दुकानों के नजदीक नहीं जा पाए।

    सेना ने भी संभाला मोर्चा

    करीब 11 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया है। आग बुझाने में हिमाचल प्रदेश अग्निशमन सहित सेना के दमकल वाहन भी जुटे थे। कुल चार दमकल वाहनों सहित सेना, एयर फोर्स, पुलिस, कैंट बोर्ड के दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे थे।

    यह भी पढ़ें: हमीरपुर के युवक की साउथ अफ्रीका में स्विमिंग पूल में संदिग्ध हालात में मौत, घर में चल रही थी शादी की तैयारी