विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में वर्षा का कहर जारी, सोलन में सड़क जमींदोज; 70 सड़कों पर आवाजाही बंद

Published: Thu, 27 Aug 2026 10:47 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2026 10:03 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों की वर्षा और भूस्खलन से 70 सड़कें और 60 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। ...और पढ़ें

सोलन में सड़क का बड़ा हिस्सा डंगे के साथ जमींदोज, वाहनों की आवाजाही बंद।

सोलन में सड़क का बड़ा हिस्सा डंगे के साथ जमींदोज, वाहनों की आवाजाही बंद।

HighLights

  1. सोलन में पुराने डीसी ऑफिस के पास सड़क धंसी

  2. प्रदेशभर में 70 सड़कें और 60 ट्रांसफार्मर बंद

  3. मौसम विभाग ने 31 अगस्त से भारी वर्षा की चेतावनी दी

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेशभर में बीते 24 घंटे में हुई वर्षा व भूस्खलन के कारण 70 सड़कें और 60 ट्रांसफार्मर बंद हैं। सोलन में पुराने डीसी आफिस से धोबीघाट सड़क का बड़ा हिस्सा वीरवार को डंगे के साथ जमींदोज हो गया।

इस कारण वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। क्षतिग्रस्त डंगे और सड़क को ठीक करने में नगर निगम के कर्मचारी जुटे हुए हैं।

सिरमौर जिले में नाहन-कुमारहट्टी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चबाहां के समीप मलबा और पानी आने से वीरवार को दो घंटे के लिए आवाजाही बंद रही। इस कारण कई किलोमीटर तक दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। बाद में विभागीय टीम ने मलबा हटाकर मार्ग को बहाल किया।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 31 अगस्त से दो सितंबर तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है। प्रदेश में 28 से 30 अगस्त तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें- नेपाल की त्रासदी के बाद हिमाचल में अलर्ट, ग्लेशियर झीलों पर 24 घंटे सेटेलाइट से हो रही निगरानी

यह भी पढ़ें- हिमाचल की वादियों पर बरसा पर्यटकों का प्यार, साढ़े तीन साल में पहुंचे 7.59 करोड़ सैलानी