Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला में नर्सिंग संस्थान की 19 प्रशिक्षु टीबी से संक्रमित, परिवार के सदस्यों का फूटा आक्रोश; लगाए गंभीर आरोप

    By Rohit Nagpal Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 02 May 2026 05:21 PM (IST)

    शिमला के खनेरी रामपुर स्थित सरकारी नर्सिंग संस्थान में 19 प्रशिक्षु नर्सें टीबी से संक्रमित पाई गई हैं। परिजनों ने संस्थान पर गंभीर अनियमितताओं और लाप ...और पढ़ें

    जिला शिमला का रामपुर स्थित खनेरी अस्पताल व नर्सिंग संस्थान।

    जिला शिमला का रामपुर स्थित खनेरी अस्पताल व नर्सिंग संस्थान।

    HighLights

    1. खनेरी नर्सिंग संस्थान में 19 प्रशिक्षु नर्सें टीबी संक्रमित मिलीं।

    2. एसडीएम जांच में संस्थान में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं।

    3. परिजनों ने संस्थान प्रबंधन पर लापरवाही और शोषण का आरोप लगाया।

    संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर (शिमला)। हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी रामपुर में संचालित सरकारी नर्सिंग संस्थान गहरे विवादों में आ गया है। एसडीएम की जांच में इस संस्थान में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। वहीं अब प्रशिक्षु नर्सों के परिजनों ने भी इस बात का खुलासा किया है कि उनके बच्चे यहां पर पौष्टिक भोजन व अत्यधिक दबाव के कारण टीबी संक्रमित हो गए हैं।

    करीब 19 बच्चों में टीबी संक्रमण का खुलासा हुआ है। इसकी जानकारी खनेरी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को भी है। इसके बावजूद इस बीमारी को बच्चों के परिवार तक को नहीं बताया गया। ऐसे में संस्थान की प्रधानाचार्या पर कई गंभीर आरोप लगे हैं।

    लगाए गंभीर आरोप

    शनिवार को परिवार के सदस्यों सहित भाजपा नेता कौल सिंह ने इस पूरे मामले पर अस्पताल प्रबंधन की सबसे बड़ी लापरवाही बताया है। कौल ने कहा कि यह नर्सिंग संस्थान 2007 से चल रहा है। लेकिन यहां पर मैस का टेंडर आज दिन तक नहीं हुआ। बच्चों से 3600 रुपये लिए जाते थे, जिसका कोई हिसाब नहीं है। यहां तक की हॉस्टल की बात को बाहर न बोलने पर सिक्के इकठ्ठे किए जाते थे और देवता के नाम पर बच्चों को डराया जाता था। 

    परिजनों का फूटा आक्रोश

    परिजनों ने कहा कि सबसे गंभीर मामला है कि यहां पर पढ़ने वाली छात्राओं को टीबी की बीमारी हो गई है। जिसे संस्थान सहित अस्पताल प्रबंधन ने बड़े हल्के में लिया। परिजनों का कहना है कि जब उन्हें यह जानकारी मिली कि नर्सिंग संस्थान में ऐसा हो रहा है, तब वे रामपुर पहुंचे। भाजपा ने इस पूरे मामले में गहरी संलिप्तता होने का अंदेशा जताया है। 

    मंगवाई जाती थीं जंगल से लकड़ियां 

    आरोप लगाए जा रहे हैं कि नर्सिंग संस्थान में पढ़ने वाली प्रशिक्षु नर्सों ने जंगल से लकड़ियां मंगवाई जाती थी और वाश बेसिन आदि भी साफ करवाए जाते थे। आरोप लगाए गए हैं कि जंगल से लकड़ियां लाते समय एक प्रशिक्षु को फ्रेक्चर तक हुआ था। इस मामले में संस्थान की प्रधानाचार्या को तुंरत प्रभाव से हटाने व अन्य जगह पर स्थानांतरित करने की बात कही है।

    परिवार के सदस्यों व भाजपा नेता का कहना है कि अगर स्वास्थ विभाग का ऐजुकेशन विंग इस बात को गंभीरता से नहीं लेता है तो आने वाले दिनों में अस्पताल प्रबंधन का घेराव किया जाएगा।

    खबरें और भी

    क्या कहते हैं अस्पताल प्रभारी

    अस्पताल प्रभारी डॉ. रोशन कौंडल ने बताया कि नर्सिंग संस्थान में प्रशिक्षु नर्सों के टीबी संक्रमित होने की बात सही है। इनका इलाज चल रहा है। प्रधानाचार्य को हटा दिया गया है व अन्य जांच भी की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: हमीरपुर में ऊना के 22 वर्षीय युवक ने किराये के कमरे में उठाया खौफनाक कदम, सैलून का काम करता था विशाल