हमीरपुर में ऊना के 22 वर्षीय युवक ने किराये के कमरे में उठाया खौफनाक कदम, सैलून का काम करता था विशाल
हमीरपुर के प्रतापनगर में ऊना जिले के 22 वर्षीय विशाल नामक युवक ने अपने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह हमीरपुर में सैलून का काम करता ...और पढ़ें

हमीरपुर में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
हमीरपुर में 22 वर्षीय युवक विशाल ने की आत्महत्या।
मृतक ऊना जिले का निवासी था, सैलून में करता था काम।
पुलिस ने जांच शुरू की, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं।
संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में सैलून का कार्य करने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने जान दे दी। सदर थाना हमीरपुर के अंतर्गत प्रतापनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय विशाल निवासी अंबोटा, तहसील गगरेट, जिला ऊना के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से हमीरपुर में रहकर सैलून का कार्य कर रहा था।
किराये के कमरे में लगाया फंदा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात युवक ने अपने किराये के कमरे में फंदा लगाया है। घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने परिवार को दी सूचना
पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों को खंगाला जा रहा है।
विस्तृत जांच के बाद ही खुलेगा राज
शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।