Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के फील्ड कर्मचारियों को मिलेगा मोबाइल भत्ता, प्रोटेक्शन अलाउंस भी देने का निर्णय

    By Rohit Nagpal Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 24 Feb 2026 05:23 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड ने फील्ड में तैनात तकनीकी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने मोबाइल भत्ता और प्रोटेक्शन अलाउंस देने का निर्णय लि ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को भत्ता मिलेगा। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को भत्ता मिलेगा। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. बिजली बोर्ड के फील्ड कर्मचारियों को मिलेगा मोबाइल भत्ता।

    2. विभिन्न श्रेणियों को 150 से 200 रुपये मासिक भत्ता।

    3. जेई, हेल्पर को 100 रुपये प्रोटेक्शन अलाउंस भी।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में तैनात तकनीकी कर्मचारियों को अब मोबाइल भत्ता मिलेगा। राज्य बिजली बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बिजली बोर्ड के फील्ड में तैनात अलग अलग श्रेणी के कर्मचारियों को 150 से 200 रुपये मोबाइल भत्ता प्रदान किया जाएगा। 

    किसे कितना मिलेगा भत्ता

    ऐसे में 2018 में छूटे हुए फील्ड स्टाफ को अब मोबाइल भत्ता मिलेगा। अधिसूचना के अनुसार फोरमैन एमएंडटी, पीएंडटी, पीएच, एचएम, फोरमैन सब स्टेशन, सब स्टेशन अटेंडेंट, इलेक्ट्रीशियन, एमएंडटी, पीएंडटी, पीएचई, एचएम को 200 रुपये मासिक मोबाइल भत्ता मिलेगा।

    वहीं हेल्पर सब स्टेशन एमएंडटी, पीएंडटी, पीएचई, एचएम, को 150 रुपये मासिक मोबाइल भत्ता मिलेगा। 

    तकनीकी कर्मचारी कर रहे थे मांग

    बता दें कि राज्य बिजली बोर्ड के तकनीकी कर्मचारी लंबे समय से फील्ड कर्मचारियों को मोबाइल भत्ता प्रदान करने की मांग कर रहे थे। ऐसे में राज्य बिजली बोर्ड के इस कदम से तकनीकी कर्मचारियों को राहत मिली है।

    इन्हें मिलेगा प्रोटेक्शन भत्ता

    बिजली बोर्ड के तकनीकी कर्मचारी पिछले कई समय से फील्ड कर्मचारी प्राटेक्टशन अलांउस भी देने की मांग कर रहे थे। ऐसे में निगम प्रबंधन ने इस मांग को पूरा करते हुए प्राटेक्शन अलाउंस देने का भी निर्णय लिया है। आदेश अनुसार जेई इलेक्ट्रिकल, जेई टेस्ट, इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर और हेल्पर सब स्टेशन को 100 रुपये प्रोटेक्शन अलाउंस मिलेगा। ऐसे में वर्ष भर में 1200 रुपये प्रोटेक्टशन अलाउंस कर्मचारियों को मिलेगा। प्रोटेक्शन विंग बनने से इसमें कार्यरत कर्मचारी प्रोटेक्शन भत्ते से वंचित थे।

    खबरें और भी

    दफ्तर में बैठे अधिकारी को सुविधा तो फील्ड स्टाफ को क्यों नहीं

    तकनीकी कर्मचारियों का कहना है कि फोरमैन, लाइनमैन, एसएसए, हेल्पर विषम भौगोलिक परिस्थितियों और जानलेवा जोखिम के बीच काम करते हैं। एक कनिष्ठ अभियंता या उच्च अधिकारी को मोबाइल की सुविधा दी जाती है, तो वह कर्मचारी जो सबस्टेशन एवं पावर हाउस में बैठकर वास्तविक फॉल्ट ठीक करता है और रात बेरात सूचनाओं का आदान-प्रदान करता है, उसे अपने निजी खर्च पर विभागीय संचार क्यों करना चाहिए। ऐेसे में तकनीकी कर्मचारी संघ यह मांग कर रहा था कि फील्ड के अन्य कर्मचारियों को भी मोबाइल भत्ता जारी किया जाए।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल बिजली बोर्ड का कर्मचारी करंट लगने से झुलसा, कांगड़ा के सकराला में अकेले गया था लाइन सुचारू करने