विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में बारिश व भूस्खलन से 86 सड़कें ठप, चंबा में पहाड़ी दरकने से बघेईगढ़-चांजू मार्ग बंद; 2 बसें फंसी

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 27 Aug 2026 01:11 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन का दौर जारी है, जिससे चंबा के चुराह में बघेईगढ़-चांजू सड़क मार्ग बंद हो ...और पढ़ें

चंबा के चुराह उपमंडल में पहाड़ी दरकने से बंद हुई सड़क व फंसी बसें। जागरण

चंबा के चुराह उपमंडल में पहाड़ी दरकने से बंद हुई सड़क व फंसी बसें। जागरण

HighLights

  1. चंबा में बघेईगढ़-चांजू सड़क भूस्खलन से बंद।

  2. पहाड़ी दरकने से दो निजी बसें फंसीं रास्ते में।

  3. मानसून से हिमाचल को 1176 करोड़ का नुकसान।

जागरण टीम, चंबा। हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन का दौर थम नहीं रहा है। प्रदेश में आज भी कुछ जगह भारी बारिश का अनुमान है। जिला चंबा में उपमंडल चुराह के तहत बघेईगढ़-चांजू सड़क मार्ग खल्ली के समीप पहाड़ी दरकने से पूरी तरह बंद हो गया है। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।

बीच रास्ते में फंसी निजी बसें

मार्ग बंद होने से ग्राम पंचायत चांजू और देहरा का संपर्क प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क क्षेत्र की लाइफ लाइन है और इसके बंद होने से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, चांजू से चंबा जा रही दो निजी बसें भी मलबा आने के कारण बीच रास्ते में फंस गई हैं।

फिर सक्रिय होगा मानसून

हिमाचल में प्रदेश में 31 अगस्त से एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना बन रही है। पहली सितंबर को प्रदेश में कई जगह भारी वर्षा की चेतावनी है। आज से 31 अगस्त तक हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। हिमाचल में मानसून सीजन के दौरान अब तक करीब 1176 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 

 

यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में मानसून की सक्रियता फिर होगी तेज, भारी वर्षा की चेतावनी जारी 


यह भी पढ़ें: Manimahesh yatra: हेलीकॉप्टर और पैदल मार्ग से जयकारे लगाते निकले शिवभक्त, यात्रा को लेकर नियम किए कड़े