विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather: ​हिमाचल में मानसून की सक्रियता फिर होगी तेज, भारी वर्षा की चेतावनी जारी

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 26 Aug 2026 11:52 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में 31 अगस्त से मानसून फिर सक्रिय होगा। राज्य में अब तक मानसून से 1168.97 करोड़ रुपये का ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रियता दिखाएगा।

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रियता दिखाएगा।

HighLights

  1. 31 अगस्त से हिमाचल में मानसून फिर होगा सक्रिय।

  2. 1 सितंबर को प्रदेश में अति भारी वर्षा की चेतावनी।

  3. मानसून से अब तक 1168.97 करोड़ का नुकसान।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगस्त के अंत में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 31 अगस्त से मानसून की सक्रियता एक बार फिर तेज होगी। पहली सितंबर को प्रदेश में कई स्थानों पर अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसका प्रभाव 3 सितंबर तक रहने का अनुमान है। 26 से 31 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहेगी।

98 सड़कों पर यातायात ठप

24 घंटों के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेशभर में 98 सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह बाधित हो गई हैं। सबसे ज्यादा मंडी जिला में 49 सड़कें, कुल्लू में 23, कांगड़ा में 7, सिरमौर में 6, चंबा में 5, ऊना में 4 और शिमला में 3 सड़कें बंद हैं। प्रदेश में 20 पेयजल योजनाएं और 5 ट्रांसफार्मर भी ठप हैं, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए प्रशासन मुस्तैद है।  

1168.97 करोड़ पहुंचा नुकसान का आंकड़ा

प्रदेश को अब तक मानसून सीजन के दौरान लगभग 1168.97 करोड़ की भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है। लोक निर्माण विभाग को 883.48 करोड़ का नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग को 258.61 करोड़ का नुकसान हुआ है। 

24 घंटे में कहां कितनी वर्षा 

श्री नैना देवी जी बिलासपुर में 86.4 मिलीमीटर, कांगड़ा में 45.8, अंब ऊना में 38.8, 
नंगल डैम 38.4, नालागढ़: 35, धर्मशाला: 27.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के बिलासपुर में पहाड़ी दरकने से जेसीबी मशीन ऑपरेटर और हेल्पर मलबे में दबे, एक की मौत व दूसरे की हालत गंभीर