Himachal Weather: हिमाचल के तीन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, भूस्खलन से 125 सड़कों पर यातायात ठप
हिमाचल प्रदेश के शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे दोपहर ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में आज भारी वर्षा का अलर्ट है।
HighLights
शिमला, सिरमौर, सोलन में आज भारी बारिश का अलर्ट।
राज्य में 125 सड़कें बंद, ₹1149 करोड़ का नुकसान।
नदी-नालों से दूर रहने की अपील, आपदा प्रबंधन सतर्क।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज तीन जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने ताजा चेतावनी जारी करते हुए दिन में शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में अति-भारी वर्षा का अलर्ट बताया है। दोपहर बाद तक भारी वर्षा का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 8,500 वर्ग किलोमीटर से अधिक का क्षेत्र इस भीषण वर्षा की चपेट में आ सकता है, जिसको देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सतर्क कर दिया गया है।
भूस्खलन से 125 सड़कें बंद, मंडी और सिरमौर में सबसे ज्यादा असर
25 अगस्त सुबह 10 बजे तक राज्य में 125 सड़कें बंद हैं। अकेले मंडी में 49 सड़कें भूस्खलन और मलबे के कारण बंद हैं। कुल्लू में 31 और सिरमौर में 21 सड़कें ठप हैं। इसके अलावा 21 बिजली के ट्रांसफार्मर और 6 पेयजल योजनाएं भी बाधित हुई हैं।
1149 करोड़ रुपये का नुकसान
राज्य में मानसून सीजन के दौरान 1,149.49 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। प्रदेश भर में 259 कच्चे व पक्के मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं, जबकि 351 गौशालाएं और दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
नदी नालों से दूर रहने की अपील
सबसे अधिक क्षति लोक निर्माण विभाग को 864.24 करोड़ और जलशक्ति विभाग को 258.61 करोड़ की हुई है। प्रशासन ने आम जनता और पर्यटकों से नदी-नालों के पास न जाने की अपील की है।
