विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM सुक्खू 20 मार्च को पेश कर सकते हैं हिमाचल प्रदेश का बजट, क्या है भाग्य अंक का खेल?

By Parkash Bhardwaj Edited By: Rajesh Sharma
Updated: Thu, 26 Feb 2026 06:55 PM (IST)

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू इस बार हिमाचल प्रदेश का बजट 20 मार्च को पेश कर सकते हैं। पहले वे अपना भाग्य अंक आठ मानते हुए 17 तारीख को बजट प्रस्तुत करते थे। विधानसभा का बजट सत्र 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा, जिसमें राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सुक्खू 20 मार्च को चौथा बजट पेश कर सकते हैं।

  2. पहले 17 तारीख को भाग्य अंक आठ मानकर बजट पेश करते थे।

  3. राजस्व घाटा चर्चा से राज्यपाल अभिभाषण पर बहस टली।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अब तक 17 तारीख को बजट पेश करते रहे हैं। उन्होंने पहला बजट 17 मार्च, 2023 को पेश किया था। वहीं दूसरा बजट 17 फरवरी, 2024 और तीसरा बजट 17 फरवरी, 2025 को पेश किया था। इस बार मुख्यमंत्री राज्य का चौथा बजट 20 मार्च को पेश कर सकते हैं।

भाग्य अंक का खेल

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र अवकाश के बाद 18 मार्च से दोबारा शुरू होगा। पहले दो दिन राज्यपाल अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के तहत चर्चा होगी। माना जाता है कि मुख्यमंत्री का भाग्यांक आठ है, इसीलिए पिछले तीनों बजट 17 तारीख को पेश किए गए।

16 फरवरी से शुरू हुआ बजट सत्र

इस बार विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी को शुरू हुआ था। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होने के बाद राजस्व घाटा अनुदान के मुद्दे पर नियम-102 के तहत चर्चा शुरू हुई और लगातार तीन दिन तक चली। 

नहीं हो सकी थी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 

इसी के परिणामस्वरूप विधानसभा की दैनिक कार्यसूची में दो दिन तक राज्यपाल अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा के लिए था। लेकिन राजस्व घाटा अनुदान पर चर्चा में दोनों पक्षों की ओर से अधिक सदस्यों के भाग लेने के कारण धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी।

होली महोत्सव सुजानपुर के लिए सीएम को दिया निमंत्रण

वहीं, हमीरपुर जिला उपायुक्त गंधर्वा राठौर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें जिला हमीरपुर के ऐतिहासिक सुजानपुर टीहरा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के होली महोत्सव में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। यह चार दिवसीय महोत्सव 1 मार्च से 4 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: शिमला पुलिस विवाद पर CM सुक्खू ने DGP से मांगी रिपोर्ट, हिमाचल में क्यों कमजोर पड़ा खुफिया नेटवर्क? दूसरी बार लगा चकमा 

यह भी पढ़ें: हिमाचल बिजली बोर्ड का बड़ा फैसला, स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी लगे तो क्रॉस चेक के लिए लगवा सकेंगे दूसरा मीटर